Breaking News

सरायढेला में महिला का पर्स छीनकर भाग रहे दो बदमाश गिरफ्तार

धनबाद : महिला से पर्स छीनकर फरार भाग रहे दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. मामला सरायढेला थाना क्षेत्र का है. पुलिस ने उनके पास से लूटा गया पर्स, नकदी व दो मोबाइल फोन बरामद किया है.

उनकी बाइक भी जब्त कर ली है. यह जानकारी डीएसपी (लॉ एंड ऑर्डर) प्रकाश सोय ने मंगलवार को अपने कार्यालय में प्रेसवार्ता में दी.

उन्होंने बताया कि 8 जून की शाम करीब 4:40 बजे सरायढेला थाना प्रभारी मंजीत कुमार को सूचना मिली कि बिना नंबर की पल्सर बाइक पर सवार दो युवक एक महिला का पर्स छीनकर भाग रहे हैं. थाना प्रभारी ने सब-इंस्पेक्टर रजनीश कुमार के नेतृत्व में गश्ती टीम को तत्काल कार्रवाई का निर्देश दिया. पुलिस ने संभावित मार्गों पर घेराबंदी करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी.

डीएसपी ने बताया कि पीड़िता जोशना देवी राजगंज थाना क्षेत्र के बगदाहा गांव की रहने वाली है. वह अपनी ससुराल से राजगंज लौट रही थीं. इसी दौरान बाइक सवार दो युवकों ने उनका पर्स झपट लिया और फरार हो गए. पुलिस की सक्रियता के कारण आरोपियों को भागने का ज्यादा मौका नहीं मिला. पुलिस का पेट्रोलिंग वाहन देख आरोपी घबरा गए. और अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई. दुर्घटना में दोनों युवकों को चोटें आईं. जिसके बाद पुलिस ने मौके पर ही उन्हें दबोच लिया.

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बलियापुर थाना क्षेत्र के बेलगड़िया निवासी करण कुमार वर्मा व चंदू कुमार विश्वकर्मा के रूप में हुई है. गंभीर रूप से घायल आरोपी चंदू कुमार विश्वकर्मा का इलाज एमएमसीएच में चल रहा है. पुलिस ने आरोपियों के पास से महिला का पर्स बरामद कर लिया है. पर्स में 4,500 रुपये नकद व दो एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किए हैं.

About Bikram Nonia

Editor- Koylanchal Times News

Check Also

28 से 30 जून तक चलेगा पल्स पोलियो अभियान, 4.24 लाख से अधिक बच्चों को पिलाई जाएगी खुराक

धनबाद : जिले में राष्ट्रीय पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान के तहत 28 से 30 जून …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *