Breaking News

धनबाद : चिरकुंडा के सीआईएसएफ कैंप में जवान ने फांसी लगाई

धनबाद :चिरकुंडा थाना क्षेत्र के लायकडीह स्थित सीआईएसफ कैंप में शनिवार को 24 वर्षीय जवान आकाश कुमार ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. उसका शव पंखे से लटकता पाया गया. आकाश पंजाब के पठानकोट का रहने वाला था.

वह एक माह पहले ही ट्रंसफर होकर लायकडीह आया था. कैंप में रहने वाले साथी जवानों ने वारदात की सूचना चिरकुंडा थाना पुलिस को दी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को फंदे से उतारा और जांच-पड़ताल के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए एसएनएमएमसीएच, धनबाद भेज दिया. आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है.

About Bikram Nonia

Editor- Koylanchal Times News

Check Also

28 से 30 जून तक चलेगा पल्स पोलियो अभियान, 4.24 लाख से अधिक बच्चों को पिलाई जाएगी खुराक

धनबाद : जिले में राष्ट्रीय पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान के तहत 28 से 30 जून …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *