Breaking News

डिप्टी मेयर बने अरुण चौहान, 45 वोट से हुई प्रचंड जीत

धनबाद : धनबाद नगर निगम के डिप्टी मेयर पद के लिए बुधवार को हुए चुनाव में अरुण चौहान ने भारी बहुमत के साथ जीत दर्ज की है. उन्होंने अपनी प्रतिद्वंद्वी मेनका सिंह को 45 वोट के भारी अंतर से हराया.

अरुण चौहान को 50 वोट मिले, जबकि मेनका सिंह को महज 5 मतों से संतोष करना पड़ा. इस एकतरफा जीत ने निगम की राजनीति में नया समीकरण स्पष्ट कर दिया है.

चुनाव प्रक्रिया के दौरान निगम परिसर में उत्साह का माहौल देखने को मिला. मतगणना की पल-पल की जानकारी एलईडी स्क्रीन पर दी गई. जैसे-जैसे मतों की गिनती आगे बढ़ी अरुण चौहान के समर्थकों में उत्साह बढ़ता गया.परिणाम घोषित होते ही समर्थक खुशी से झूम उठे. निगम परिसर नारेबाजी और जश्न में डूब गया. समर्थकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत का जश्न मनाया.

जीत के बाद अरुण चौहान ने सभी पार्षदों का आभार व्यक्त किया. कहा कि यह जीत व्यक्तिगत नहीं, बल्कि पूरे निगम क्षेत्र की जनता की उम्मीदों की जीत है. उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे पार्षदों को साथ लेकर काम करेंगे और हर वार्ड की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करायेंगे. विशेष रूप से सफाई व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति, जल निकासी और बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर दिया.

About Bikram Nonia

Editor- Koylanchal Times News

Check Also

28 से 30 जून तक चलेगा पल्स पोलियो अभियान, 4.24 लाख से अधिक बच्चों को पिलाई जाएगी खुराक

धनबाद : जिले में राष्ट्रीय पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान के तहत 28 से 30 जून …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *