Breaking News

छेड़खानी का विरोध करने पर युवती के भाई की पिटाई,फटा सिर

धनबाद : धनबाद सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत शनिवार को भिष्टीपाड़ा में शीतला मंदिर के समीप युवती के साथ छेड़खानी का विरोध करने पर उसके भाई की बेरहमी से पिटाई करने का मामला सामने आया है. मारपीट में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया.

उसके सिर में गहरी चोट आई है. घटना के बाद इलाके में तनाव और अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

पीड़ित युवती ने बताया कि वह अपने घर के खटाल में सफाई का काम कर रही थी. इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले सुरेंद्र यादव के पुत्र ने उसे अकेली पाकर छेड़खानी करने लगा. विरोध करने पर आरोपी ने अभद्र व्यवहार शुरू कर दिया. शोर मचाने पर युवती का भाई अभिषेक कुमार मौके पर पहुंचा और विरोध किया. इसके बाद युवक के परिजनों और कुछ पड़ोसियों ने मिलकर अभिषेक की जमकर पिटाई कर दी. उसे लाठी-डंडों से पीटा गया. सिर पर गंभीर चोट लगने से वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा.

परिजन घायल अभिषेक को लेकर धनबाद थाना पहुंचे और लिखित शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने अभिषेक को इलाज के लिए तत्काल सदर अस्पताल भेजा, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने गंभीर हालत देख उसे SNMMCH रेफर कर दिया, जहां उसका इलाज चल रहा है. धनबाद थाना प्रभारी मनोज पांडे ने बताया कि मामले में पीड़िता का आवेदन मिला है. छेड़खानी के आरोपों की जांच की जा रही है. जांच के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

About Bikram Nonia

Editor- Koylanchal Times News

Check Also

सरायढेला में महिला का पर्स छीनकर भाग रहे दो बदमाश गिरफ्तार

धनबाद : महिला से पर्स छीनकर फरार भाग रहे दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *