Breaking News

जोगता फ्लाईओवर के समीप चला एंटी क्राइम सघन वाहन चेकिंग अभियान

धनबाद में अपराध पर शिकांजा कसने के लिए वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जोगता फ्लाईओवर के समीप एंटी क्राइम वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत जोगता, लोयाबाद एवं केंदुआडीह अंचल निरीक्षकों की टीम ने संयुक्त रूप से अभियान को अंजाम दिया।

अभियान के दौरान दोपहिया, चारपहिया समेत सभी प्रकार के वाहनों की सघन जांच की गई। वाहन के कागजात, ड्राइविंग लाइसेंस, हेलमेट, सीट बेल्ट एवं अन्य सुरक्षा मानकों की गहन जांच की गई। साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों पर विशेष नजर रखी गई।

अधिकारियों ने बताया कि इस प्रकार की चेकिंग का मुख्य उद्देश्य अपराधियों में भय का वातावरण बनाना तथा आम नागरिकों को सुरक्षित माहौल प्रदान करना है। पुलिस की इस सक्रियता से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था और अधिक मजबूत हुई है।

स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि नियमित वाहन चेकिंग से अपराध पर प्रभावी अंकुश लगेगा और आमजन खुद को सुरक्षित महसूस करेगा।

धनबाद पुलिस का यह एंटी क्राइम अभियान जिले भर में आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

About Bikram Nonia

Editor- Koylanchal Times News

Check Also

सरायढेला में महिला का पर्स छीनकर भाग रहे दो बदमाश गिरफ्तार

धनबाद : महिला से पर्स छीनकर फरार भाग रहे दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *