Breaking News

धनबाद :  कतरास में गुजराती समाज ने मनायी जलाराम बापा की जयंती

धनबाद : कतरास-राजगंज मार्ग स्थित नर्मदेश्वर मंदिर के प्रांगण में बुधवार को कतरास गुजराती समाज की ओर से हर्षोल्लास के साथ जलाराम बापा की जयंती मनायी गयी. जयंती पर जलाराम बापा के मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की गयी. पूजा के बाद महाप्रसाद वितरण किया गया. सैकड़ों लोगों ने महाप्रसाद का ग्रहण किया।

जलाराम बापा की जयंती पर मुख्य रूप से सांसद ढुलू महतो ने अपनी पत्नी सावित्री देवी के साथ समारोह में भाग लेकर पूजा-अर्चना की. बापा का प्रसाद ग्रहण किया. सांसद ने जलाराम बापा से समाज में सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मांगा।

मौके पर नीतेश ठक्कर, देवेंद्र भाई ठक्कर, जयेश भाई चावड़ा, विजय भाई ठक्कर, यगनेश भाई पाठक,  अनंत चावड़ा, सुनील चौहान, किशोर भाई सापरिया, इरीस भाई ठक्कर, धर्मेश भाई राठौड़, विजय चौहान, दिनेश भाई जेठवा, रोहित भाई बजानिया, भाविक भाई ठक्कर, हर्ष पवारिया, अलका बेन चावड़ा, मनीषा बेन चावड़ा, नीता बेन ठक्कर, अलका बेन बजानिया, प्रगना बेन सापरिया, माधवी बेन पवारिया, रणधीर ठाकुर, वाई के पाठक, सूर्यदेव मिश्रा आदि उपस्थित थे।

About Bikram Nonia

Editor- Koylanchal Times News

Check Also

सरायढेला में महिला का पर्स छीनकर भाग रहे दो बदमाश गिरफ्तार

धनबाद : महिला से पर्स छीनकर फरार भाग रहे दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *