Breaking News

कतरास : श्री श्री राणी सती दादी मंदिर मे भादो अमावस्या महोत्सव के दूसरे दिन मंगल पाठ का आयोजन हुआ

कतरास : श्री श्री राणी सती दादी मंदिर कतरास में 27वां भादो अमावस्या महोत्सव के तीन दिवसीय कार्यक्रम के दूसरे दिन शुक्रवार को मंगल पाठ का आयोजन हुआ. अजय शर्मा एवं विजय पंडित ने महिलाओं को पूजा-अर्चना करायी.

मौके पर दादी जी का भव्य दरबार सजाया गया. पाठ वाचिका प्रीति, दीपक वर्मा कोलकाता द्वारा संगीतमय मंगल पाठ किया गया. पाठ में 301 महिलाएं शामिल हुईं. पाठ में दादी जी के जन्म से लेकर सती होने तक की जीवनी को बताया गया. प्रीति, दीपक वर्मा ने दादी की एक से बढ़कर एक भजन सुना कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया. मौके पर जिप अध्यक्ष शारदा सिंह, डॉ वीएन चौधरी, मनोज खेमका, श्रवण खेतान, भगवती सोनी, कृष्णा-शिवम सोनी, श्वेता सोनी, राजकुमार अग्रवाल, अधिवक्ता डीएन चौधरी, दीपक अग्रवाल, बसंत अग्रवाल, शशिकांत अग्रवाल, उषा चौधरी, पिंकी केसरी, सरिता केसरी, स्नेहा खेतान, प्रियंका चौधरी, मीना अग्रवाल, रिया अग्रवाल, रोशनी अग्रवाल, हर्षित अग्रवाल, श्वेता खंडेलवाल, शालिनी केडिया, रेखा प्रदीप खेतान आदि थे.

About Bikram Nonia

Editor- Koylanchal Times News

Check Also

सिजुआ में भू-धंसान से कोहराम, मकान धराशायी होने से एक बच्चे की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने धनबाद-कतरास मुख्य मार्ग किया जाम

कतरास : धनबाद कोयलांचल में बीसीसीएल की तरफ से अवैज्ञानिक तरीके से कोयले का खनन, खनन के बाद खदानों में बालू भराई में घपले-घोटाले और कोयले के अवैध खनन के कारण धरती पूरी तरह खोखली और खतरनाक हो गई है। आए दिन भू-धंसान की घटनाएं घटती हैं। इससे जान-माल की हानि होती है। मंगलवार अहले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *