Breaking News

धनबाद जोगता थाना क्षेत्र में मोहर्रम पर्व शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न

धनबाद : जोगता थाना क्षेत्र में मोहर्रम पर्व शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। थाना क्षेत्र के कुल 9 लाईसेंस धारियों ने धार्मिक जुलूस‌ निकाल जगह जगह हैरत अंगेज खेल का प्रदर्शन किया। पुलिस पदाधिकारियों ने पूरे इलाका का भ्रमण करते हुए सभी अखंड धारियों को हर हाल में सरकारी गाईड लाईन का पालन करने का निर्देश दिया। विभिन्न जगहो से निकली अखाड़ा जुलूस क्षेत्र का भ्रमण कर जोगता थाना के समीप मैदान में पहुंचा। शांति समिति के सदस्यो सहित जोगता पुलिस अखाड़ा प्रमुखों को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। जोगता थानेदार पवन कुमार सुबह से ही विधि व्यवस्था संधारण में सक्रिय रहे। जुलूस के साथ काफी संख्या में पुलिस बल तैनात थे।

About Bikram Nonia

Editor- Koylanchal Times News

Check Also

सिजुआ में भू-धंसान से कोहराम, मकान धराशायी होने से एक बच्चे की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने धनबाद-कतरास मुख्य मार्ग किया जाम

कतरास : धनबाद कोयलांचल में बीसीसीएल की तरफ से अवैज्ञानिक तरीके से कोयले का खनन, खनन के बाद खदानों में बालू भराई में घपले-घोटाले और कोयले के अवैध खनन के कारण धरती पूरी तरह खोखली और खतरनाक हो गई है। आए दिन भू-धंसान की घटनाएं घटती हैं। इससे जान-माल की हानि होती है। मंगलवार अहले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *