
कतरास : छठ महापर्व के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं व्यवस्था को लेकर सोमवार को कतरास थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने सूर्य मंदिर प्रांगण में कमेटी के पदाधिकारियों के साथ बैठक की. बैठक में छठ घाट पर भीड़ नियंत्रण, सुरक्षा व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर चर्चा की गयी.सूर्य मंदिर कमेटी के किशोरी गुप्ता एवं विजय गुप्ता ने थाना प्रभारी को बताया कि छठ महापर्व के दौरान यहां श्रद्धालुओं की काफी भीड़ उमड़ती है. ऐसे में सुरक्षा एवं भीड़ निरंत्रण के लिए विशेष व्यवस्था की आवश्यकता है.
थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने कहा कि छठ घाट के चप्पे-चप्पे पर महिला एवं पुरुष पुलिस बल तैनात रहेंगे. श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जायेगी. उन्होंने महिला श्रद्धालुओं से आभूषणों के प्रति सतर्क रहने की अपील की. साथ ही सूर्य मंदिर कमेटी के वालंटियरों को घाट पर विशेष निगरानी रखने का निर्देश दिया. किसी भी समस्या की स्थिति में सीधे पुलिस से संपर्क करने को कहा.
बैठक में किशोरी गुप्ता, अधिवक्ता अवधेश गुप्ता, विजय गुप्ता, चैंबर ऑफ कॉमर्स के सचिव मनोज गुप्ता, विमल तिवारी, पिंटर शर्मा, पप्पू गुप्ता, विकास कुमार साव, अशोक बर्मन, सुजीत साव, शशिकांत मिश्रा, रामाशंकर तिवारी, अंगारपथरा के अवर सहायक निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार तथा कतरास थाना के अवर सहायक निरीक्षक शैलेश कुमार सहित अन्य उपस्थित थे.