Breaking News

जिस पिता ने पाला-पोसा, उसी की मौत का सौदा कर बैठा बेटा, नौकरी के लालच में रची साजिश


धनबाद : बरोरा थाना क्षेत्र सड़क किनारे मिले शव मामले का सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा करते हुए धनबाद पुलिस ने पिता की हत्या के मामले में उसके ही बेटे समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। बीसीसीएल में अनुकंपा के आधार पर नौकरी पाने की लालच में बेटे ने अपने पिता की हत्या की साजिश रच डाली और इसके लिए 10 लाख रुपये की सुपारी दी।

ग्रामीण एसपी एस. मोहम्मद याकूब ने गुरुवार को प्रेस वार्ता में बताया कि 20 जून 2026 की सुबह करीब 4:45 बजे बरोरा थाना क्षेत्र के चिटाही से बरोरा जाने वाली पीसीसी सड़क किनारे झाड़ियों के पास एक व्यक्ति का शव पड़ा होने की सूचना चौकीदार ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर बरोरा थाना कांड संख्या 31/2026 दर्ज कर जांच शुरू की।

वरिष्ठ पुलिस अधिक्षक के निर्देश पर गठित एसआईटी ने मामले की गहन जांच की। जांच के दौरान मृतक की पहचान तुलेश्वर नोनिया के रूप में हुआ। तकनीकी साक्ष्य और पूछताछ के आधार पर पुलिस ने हत्या का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में चौकाने वाला खुलासा हुआ है की मृतक के पुत्र विजय नोनिया ने बीसीसीएल में पिता की जगह नौकरी पाने के उदेश्य से अपने पिता की हत्या की योजना बनाई थी। इसके लिए उसने अखिलेश मल्लाह और अमित कुमार सिंह को 10 लाख सुपारी दी थी।

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त खून लगा पत्थर, मोटरसाइकिल, खून से सने कपड़े, जूते-चप्पल, गमछा तथा मोबाइल फोन बरामद कर लिए गए हैं।

पुलिस ने मृतक के पुत्र विजय नोनिया, अखिलेश मल्लाह और अमित कुमार सिंह को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजते हुए मामले की आगे की जांच शुरू कर दी है।

About Bikram Nonia

Editor- Koylanchal Times News

Check Also

28 से 30 जून तक चलेगा पल्स पोलियो अभियान, 4.24 लाख से अधिक बच्चों को पिलाई जाएगी खुराक

धनबाद : जिले में राष्ट्रीय पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान के तहत 28 से 30 जून …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *