Breaking News

धनबाद : गोल्फ ग्राउंड की समस्याओं को लेकर मेयर से मिले विधायक राज सिन्हा, मिला आश्वासन



धनबाद : धनबाद जिले के रणधीर वर्मा स्टेडियम (गोल्फ ग्राउंड) में व्याप्त समस्याओं को लेकर विधायक राज सिन्हा ने शनिवार को नगर निगम कार्यालय पहुंचे. उन्होंने मेयर से मुलाकात कर स्टेडियम की बदहाल स्थिति पर चिंता जताई और खिलाड़ियों व आम नागरिकों को हो रही परेशानियों से अवगत कराया.

विधायक ने स्टेडियम में खराब पड़े ओपन जिम, जर्जर रनिंग ट्रैक, साफ-सफाई की कमी, खराब लाइटें व अन्य समस्याओं को प्रमुखता से उठाया. कहा कि रणधीर वर्मा स्टेडियम केवल खेल गतिविधियों का केंद्र नहीं, बल्कि शहर के युवाओं, खिलाड़ियों और मॉर्निंग वॉक करने वाले लोगों के लिए महत्वपूर्ण स्थान है. विधायक ने मांग की कि स्टेडियम में नियमित साफ-सफाई, बेहतर लाइटिंग व्यवस्था और आवश्यक मरम्मत कार्य जल्द शुरू किए जाएं.

मेयर संजीव सिंह ने विधायक द्वारा उठाए गए मुद्दों को गंभीरता से लेते हुए भरोसा दिलाया कि समस्याओं का शीघ्र समाधान कराया जाएगा. कहा कि खिलाड़ियों और आम लोगों की सुविधाओं को प्राथमिकता देते हुए आवश्यक मरम्मत और विकास कार्य जल्द शुरू किए जाएंगे.

About Bikram Nonia

Editor- Koylanchal Times News

Check Also

सिजुआ में भू-धंसान से कोहराम, मकान धराशायी होने से एक बच्चे की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने धनबाद-कतरास मुख्य मार्ग किया जाम

कतरास : धनबाद कोयलांचल में बीसीसीएल की तरफ से अवैज्ञानिक तरीके से कोयले का खनन, खनन के बाद खदानों में बालू भराई में घपले-घोटाले और कोयले के अवैध खनन के कारण धरती पूरी तरह खोखली और खतरनाक हो गई है। आए दिन भू-धंसान की घटनाएं घटती हैं। इससे जान-माल की हानि होती है। मंगलवार अहले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *