Breaking News

धनबाद पुलिस को मिले नए वाहन डीसी-एसएसपी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

धनबाद : जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में पुलिस विभाग लगातार सक्रिय है. इसी कड़ी में सोमवार को पुलिस लाइन से उपायुक्त आदित्य रंजन और वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने 40 नए गश्ति वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

उपायुक्त ने कहा कि नए वाहनों से पुलिस की कार्यक्षमता बढ़ेगी और शहर के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होगी। दुर्गा पूजा से पहले जिले के प्रमुख चौक-चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने की तैयारी चल रही है। वहीं एसएसपी प्रभात कुमार ने कहा कि 40 बोलेरो और 45 अपाची बाइक का उपयोग गश्ती में होगा।

इन वाहनों को राजगंज, तोपचांची, बाघमारा, हरिहरपुर, कतरास, निरसा, पंचेत ओपी, टुंडी, पूर्वी टुंडी, चिरकुंडा, धनबाद, सरायढेला, बैंकमोड़, धनसार, भूली ओपी, गोविंदपुर, बरवाअड्डा, जोड़ापोखर, झरिया, बलियापुर, पुटकी, केंदुआडीह, जोगता, लोयाबाद, महुदा, मधुबन, तेतुलमारी, बरोरा थाना सहित विभिन्न पुलिस अंचल कार्यालयों में प्रतिनियुक्त किया गया है।

About Bikram Nonia

Editor- Koylanchal Times News

Check Also

जोगता में होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन,सुखदेव विद्रोही ने उपस्थित लोगों को होली की दी शुभकामनाएं

धनबाद : जोगता दिनांक 02.03.2026 को जोगता मोड़ पर होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *