Breaking News

डीआईजी आनंद प्रकाश पहुंचे धनबाद : समीक्षात्मक बैठक में अपराधियों के खिलाफ अभियान तेज करने का दिया निर्देश

धनबाद : धनबाद समाहरणालय स्थित एसएसपी कार्यालय में सोमवार को बोकारो रेंज के डीआईजी आनंद प्रकाश ने समीक्षा बैठक की. बैठक में बीते शाम गैंगस्टर प्रिंस खान के शूटर के साथ हुई मुठभेड़ की जानकारी ली.

इस दौरान डीआईजी ने पूरे घटनाक्रम पर एसएसपी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया.

बैठक में मुठभेड़ के बाद की स्थिति, फरार अपराधी की तलाश और गैंग से जुड़े अन्य लोगों पर सख्त कार्रवाई को लेकर भी चर्चा की. डीआईजी ने पुलिस को अपराधियों के खिलाफ अभियान तेज करने का निर्देश दिया, ताकि शहर में कानून-व्यवस्था पूरी तरह बनी रहे.

बैठक में डीआईजी आनंद प्रकाश ने आगामी बंगाल विधानसभा चुनाव, ईद और रामनवमी त्योहार को लेकर भी डीआईजी ने जिले के पुलिस अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिये. बैठक में सुरक्षा व्यवस्था, संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान और चुनाव के दौरान सीमावर्ती इलाकों में विशेष चौकसी रखने पर जोर दिया गया.

डीआईजी आनंद प्रकाश ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जरूरत के मुताबिक पर्याप्त सुरक्षा बलों की तैनाती की जाए. सीमावर्ती इलाकों में कड़ी निगरानी के साथ-साथ संदिग्ध गतिविधियों पर तुरंत कार्रवाई की जानी चाहिए. ताकि किसी भी तरह की कोई अप्रिय घटना ना हो सके.

बैठक में एसएसपी प्रभात कुमार सहित ग्रामीण एसपी, डीएसपी विधि-व्यवस्था, डीएसपी हेडक्वार्टर-1 और बैंकमोड़ थाना प्रभारी समेत कई अन्य पुलिस पदाधिकारी भी मौजूद रहे.

About Bikram Nonia

Editor- Koylanchal Times News

Check Also

सिजुआ में भू-धंसान से कोहराम, मकान धराशायी होने से एक बच्चे की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने धनबाद-कतरास मुख्य मार्ग किया जाम

कतरास : धनबाद कोयलांचल में बीसीसीएल की तरफ से अवैज्ञानिक तरीके से कोयले का खनन, खनन के बाद खदानों में बालू भराई में घपले-घोटाले और कोयले के अवैध खनन के कारण धरती पूरी तरह खोखली और खतरनाक हो गई है। आए दिन भू-धंसान की घटनाएं घटती हैं। इससे जान-माल की हानि होती है। मंगलवार अहले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *