Breaking News

बेलगड़िया टाउनशिप में लगेगा रूफटॉप सोलर प्लांट

धनबाद : धनबाद के बलियापुर स्थित बेलगड़िया टाउनशिप में रूफटॉप सोलर प्लांट लगेगा. डीसी आदित्य रंजन ने इस मुद्दे पर गुरुवार को जेबीवीएनएल, बीसीसीएल व जेआरडीए के अधिकारियों के साथ बैठक कर योजना पर विस्तार से चर्चा की.

बैठक में विभिन्न इमारतों की छतों पर सोलर पैनल लगाने के लिए एनओसी, बिजली कनेक्शन व बिलिंग प्रक्रिया, तकनीकी पहलुओं व संसाधनों के सुदृढ़ीकरण पर विचार-विमर्श किया गया.

डीसी आदित्य रंजन ने योजना को जल्द धरातल पर उतारने के लिए बिजली विभाग व जेआरडीए को साइट विजिट कर मौजूदा संरचनाओं का सर्वे करने और विस्तृत रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश दिया. ताकि कार्य में तेजी लाई जा सके. बैठक में डीआरडीबी निदेशक राजीव रंजन, जेबीवीएनएल के महाप्रबंधक एके सिन्हा, विद्युत अधीक्षण अभियंता एस कश्यप, बीसीसीएल के महाप्रबंधक (ई एंड एम) आरआर कर्ण, सीनियर मैनेजर एम भौमिक, झारिया मास्टर प्लान के महाप्रबंधक (माइनिंग) मिथिलेश कुमार, जेआरडीए के एचओडी (ई एंड एम) आलोक डोकानिया सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे.

About Bikram Nonia

Editor- Koylanchal Times News

Check Also

सिजुआ में भू-धंसान से कोहराम, मकान धराशायी होने से एक बच्चे की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने धनबाद-कतरास मुख्य मार्ग किया जाम

कतरास : धनबाद कोयलांचल में बीसीसीएल की तरफ से अवैज्ञानिक तरीके से कोयले का खनन, खनन के बाद खदानों में बालू भराई में घपले-घोटाले और कोयले के अवैध खनन के कारण धरती पूरी तरह खोखली और खतरनाक हो गई है। आए दिन भू-धंसान की घटनाएं घटती हैं। इससे जान-माल की हानि होती है। मंगलवार अहले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *