Breaking News

76 आंगनबाड़ी सहायिकाओं को दिया गया खाद्य सुरक्षा का प्रशिक्षण

धनबाद : जिले में पहली बार आंगनबाड़ी कर्मियों के लिए खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन शनिवार को सदर अस्पताल परिसर स्थित न्यू लेक्चर हॉल में किया गया. यह पहल फॉस्टेक कार्यक्रम के तहत खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी राजा कुमार एवं जिला समाज कल्याण पदाधिकारी स्नेह कश्यप के सहयोग से संभव प्रशिक्षण का आयोजन किया गया.

प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिले के विभिन्न प्रखंडों से कुल 76 आंगनबाड़ी सहायिकाओं ने भाग लिया. सभी प्रतिभागियों को फॉस्टेक प्रमाण पत्र प्रदान किया जायेगा. भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआइ) के सूचीबद्ध प्रशिक्षक डॉ राकेश सिंह ने प्रशिक्षण दिया.

फोर्टिफाइड फूड, इट राइट इंडिया की दी गयी जानकारी

डॉ सिंह ने खाद्य सुरक्षा की मूल अवधारणा, खाद्य सुरक्षा के खतरे, स्वच्छता, खाद्य विषाक्तता, खाद्य संक्रमण, खाद्य एलर्जी एवं उनके नियंत्रण के उपायों पर विस्तार से जानकारी दी. इसके अलावा खाद्य जनित रोग, संचारी एवं गैर-संचारी रोग, फूड ग्रेड रंग, पैकेजिंग सामग्री, बर्तन, एडिटिव्स एवं प्रिजर्वेटिव्स जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी चर्चा की. सुरक्षित भंडारण, परिवहन एवं भोजन निर्माण से जुड़े आवश्यक बिंदुओं पर विशेष रूप से प्रकाश डाला गया. खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी राजा कुमार ने फोर्टिफाइड फूड, इट राइट इंडिया तथा ‘आज से थोड़ा कम तेल, चीनी और नमक’ जैसी एफएसएसएआइ की महत्वाकांक्षी योजनाओं की जानकारी दी. सभी प्रतिभागियों को एप्रन एवं हाइजीन किट प्रदान किया गया. कार्यक्रम को सफल बनाने में 360 रिसर्च फाउंडेशन के राहुल कुमार, शुभम कुमार, अमित सिंह एवं खाद्य सुरक्षा विभाग के राहुल पासवान का सराहनीय योगदान रहा.

About Bikram Nonia

Editor- Koylanchal Times News

Check Also

सिजुआ में भू-धंसान से कोहराम, मकान धराशायी होने से एक बच्चे की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने धनबाद-कतरास मुख्य मार्ग किया जाम

कतरास : धनबाद कोयलांचल में बीसीसीएल की तरफ से अवैज्ञानिक तरीके से कोयले का खनन, खनन के बाद खदानों में बालू भराई में घपले-घोटाले और कोयले के अवैध खनन के कारण धरती पूरी तरह खोखली और खतरनाक हो गई है। आए दिन भू-धंसान की घटनाएं घटती हैं। इससे जान-माल की हानि होती है। मंगलवार अहले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *