Breaking News

सदर अस्पताल के नए आदर्श कुपोषण उपचार केंद्र के नए भवन का उपायुक्त ने किया निरीक्षण

धनबाद : धनबाद उपायुक्त आदित्य रंजन ने शनिवार को सिविल सर्जन कार्यालय परिसर स्थित सदर अस्पताल के नए आदर्श कुपोषण उपचार केंद्र (एमटीसी) भवन का निरीक्षण किया. उन्होंने केंद्र में स्वास्थ्य सुविधाओं, बच्चों के इलाज, पोषण व मनोरंजन संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

कहा कि देश में कुपोषण एक गंभीर चुनौती है और इसे समाप्त करने के लिए केंद्र व राज्य सरकार पूरी गंभीरता से काम कर रही हैं. धनबाद का यह एमटीसी केंद्र उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

उन्होंने बताया कि नई बिल्डिंग में अलग से आधुनिक किचन बनाया गया है, जहां कुपोषित बच्चों के लिए विशेष रूप से पोषक भोजन तैयार किया जाएगा. बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास को ध्यान में रखते हुए उनके लिए खेलकूद की भी विशेष व्यवस्था की गई है. आदर्श एमटीसी का उद्घाटन शीघ्र ही वरिष्ठ जनप्रतिनिधि के हाथों कराया जाएगा ताकि इसे जल्द से जल्द सेवा में लाया जा सके।

ज्ञात हो कि सदर अस्पताल में पहले से संचालित 10 बेड के एमटीसी केंद्र का विस्तार कर इसे एनसीडी बिल्डिंग में 14 बेड वाले आदर्श एमटीसी के रूप में विकसित किया गया है. नए भवन में बच्चों के उपचार, पोषक आहार, खेल-मनोरंजन और देखभाल की सभी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।

निरीक्षण के दौरान सिविल सर्जन डॉ. आलोक विश्वकर्मा, सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. संजीव कुमार प्रसाद समेत अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद थे।

About Bikram Nonia

Editor- Koylanchal Times News

Check Also

सिजुआ में राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन का प्रतिनिधि सम्मेलन, 12 फरवरी की हड़ताल को सफल बनाने का आह्वान

सिजुआ : सिजुआ क्लब परिसर में राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन (रा. को. म. यू) का …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *