Breaking News

धनबाद : भाजपा का आक्रोश मार्च, सांसद ढुल्लू महतो ने सूर्य हांसदा मामले की CBI जांच की मांग

धनबाद : महानगर भाजपा ने गुरुवार को झारखंड सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध मार्च निकाला। जिला परिषद मैदान से शुरू हुआ यह आक्रोश मार्च रणधीर वर्मा चौक तक पहुंचा। मार्च में सांसद ढुल्लू महतो, विधायक राज सिन्हा और रागिनी सिंह समेत बड़ी संख्या में भाजपा नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए।

भाजपा नेताओं ने इस दौरान झारखंड सरकार पर वादों से मुकरने और जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया। सांसद ढुल्लू महतो ने कहा कि सरकार बार-बार जल, जंगल और जमीन की रक्षा की बात करती है, लेकिन हकीकत में जनता का हक सुरक्षित नहीं है।

उन्होंने नागड़ी प्रकरण का मुद्दा उठाते हुए कहा कि सरकार आदिवासियों और आम लोगों के हितों की रक्षा करने में पूरी तरह विफल रही है। इसी क्रम में सांसद ने सूर्य हांसदा की मौत पर भी गंभीर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि यह मामला एनकाउंटर है या हत्या—सच्चाई सामने लाने के लिए सीबीआई जांच बेहद जरूरी है।

ढुल्लू महतो ने कहा मैं झारखंड की 3.5 करोड़ जनता की ओर से सरकार से मांग करता हूं कि इस मामले की सीबीआई जांच कराई जाए। जांच के बाद दोषियों की पहचान होनी चाहिए और उन्हें सजा भी मिलनी चाहिए।

About Bikram Nonia

Editor- Koylanchal Times News

Check Also

सिजुआ में भू-धंसान से कोहराम, मकान धराशायी होने से एक बच्चे की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने धनबाद-कतरास मुख्य मार्ग किया जाम

कतरास : धनबाद कोयलांचल में बीसीसीएल की तरफ से अवैज्ञानिक तरीके से कोयले का खनन, खनन के बाद खदानों में बालू भराई में घपले-घोटाले और कोयले के अवैध खनन के कारण धरती पूरी तरह खोखली और खतरनाक हो गई है। आए दिन भू-धंसान की घटनाएं घटती हैं। इससे जान-माल की हानि होती है। मंगलवार अहले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *