Breaking News

बाघमारा प्रखण्ड स्तरीय करमा महोत्सव 2025 में उमड़ा जनसैलाब

बाघमारा : करमा अखरा समिति, बाघमारा द्वारा हरिना कॉलोनी ग्राउंड में आयोजित प्रखण्ड स्तरीय करमा महोत्सव 2025 में रविवार को भारी जनसमूह उमड़ा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी थीं।

महोत्सव की शुरुआत पारंपरिक पूजा-अर्चना और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुई। मंच पर कलाकारों द्वारा करमा गीत व नृत्य की प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। विभिन्न सामाजिक एवं सांस्कृतिक संगठनों ने भी अपनी-अपनी झलकियां प्रस्तुत कर समारोह को और भव्य बना दिया। आयोजन स्थल पर प्रायोजकों के बैनरों से उत्सव का माहौल और आकर्षक नजर आया। समिति की ओर से सभी अतिथियों का जोहार के साथ स्वागत किया गया।

इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने संबोधित करते हुए कहा कि “करमा पर्व भाई-बहन के उज्जवल भविष्य और आपसी विश्वास का प्रतीक है। भारत विविधताओं का देश है, जहां विभिन्न पर्व सामाजिक एकजुटता और सांस्कृतिक पहचान को जीवित रखते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बेटियों के उत्थान और शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। हमें अपनी माटी और संस्कृति को बचाते हुए नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं से जोड़ना होगा।”

धनबाद सांसद ढुल्लू महतो ने कहा कि करमा महोत्सव मे उपस्थित लोगों मे करमा महोत्सव के नृत्य मे भाग लेने वाले प्रतियोगियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज इस करमा महोत्सव मे भाग लेने वाले प्रतियोगी एवं उपस्थित लोग इस बात का गवाह है कि झारखण्ड की इस महान संस्कृति को आज भी समाज मे वही स्थान प्राप्त हो जो सदियों से हमारे पूर्वजों के द्वारा मनाया जाता था आने वाले समय मे इससे भी बडा कार्यक्रम किया जाएगा।”

गिरिडीह सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी ने कहा कि “इस वर्ष अच्छी बारिश हुई है जिससे किसानों को बेहतर फसल मिलेगी। करमा पर्व जल-जंगल-जमीन की रक्षा का संदेश देता है और झारखंडी संस्कृति का अहम हिस्सा है।”

वहीं बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो ने कहा कि “करमा पर्व भाई-बहन के रिश्ते और विश्वास का प्रतीक है। यह झारखंड की धरोहर और सांस्कृतिक पहचान का पर्व है। बाघमारा में आयोजित इस महोत्सव में बेटियों ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से भाई-बहन के प्रेम का सुंदर चित्रण किया।”
इस मौके पर बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो, सावित्री देवी, डोली देवी समेत कई जनप्रतिनिधि, बाघमारा प्रमुख, मुखिया, सरपंच, अंचल अधिकारी (सीओ), सीडीपीओ सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, सामाजिक कार्यकर्ता और आम जनता मौजूद रही।

करमा महोत्सव में सेविका-सहायिकाओं ने केंद्रीय मंत्री को सौंपा मांग पत्र

बाघमारा : हरिना कॉलोनी ग्राउंड में आयोजित प्रखंड स्तरीय करमा महोत्सव 2025 में केंद्रीय बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी को बाघमारा प्रखंड की सेविका-सहायिकाओं ने गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने अपनी समस्याओं से संबंधित मांग पत्र भी सौंपा और पहल करने का आग्रह किया।

सेविका-सहायिकाओं ने कहा कि उन्हें लंबे समय से उपेक्षा का सामना करना पड़ रहा है। उनकी प्रमुख समस्याएँ इस प्रकार हैं—

1. मानदेय बहुत कम है, जिससे परिवार का भरण-पोषण करना कठिन हो रहा है।
2. पोषाहार भुगतान समय पर नहीं मिलता, जिसके कारण आर्थिक संकट और गहराता है।
3. गुजरात राज्य की तर्ज पर झारखंड में भी मानदेय बढ़ोतरी की मांग।
4. सेवा के लंबे समय बाद भी स्थायित्व और सामाजिक सुरक्षा (पेंशन, बीमा, चिकित्सा सुविधा आदि) का अभाव।
5. कई जगहों पर काम का बोझ अधिक, लेकिन संसाधनों और सुविधाओं का अभाव।

मौके पर बाघमारा प्रखंड अध्यक्ष पार्वती देवी, कुंती दिव्या, लोली  देवी , बबीता रावत, कोसमी देवी, अनीता देवी, अनीता मुंशी, सहायिका लीला देवी , बेबी देबी, सुनीता केवट, मतेशगंधा देवी, माधुरी देवी, रीना देवी, सहायिका तेजनी देवी, साबित्री देवी, पूनम सिंह, साबिता देवी, लक्ष्मी कुमारी, रजिया खातून, बुधनी देवी, सहायिका किरण देवी, कलावती देवी, सरस्वती देवी, फूलू देवी आदि उपस्थित थे।

About Bikram Nonia

Editor- Koylanchal Times News

Check Also

धनबाद में जहरीले गैस रिसाव से 2 महिलाओं की मौत, कई बीमार, आक्रोशित लोगों ने धनबाद-रांची मुख्यमार्ग किया जाम

धनबाद : धनबाद के केंदुआडीह थाना क्षेत्र स्थित चिल्ड्रन पार्क के निकट अग्नि व भू-धसान …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *