Breaking News

बोकारो खड़ी ट्रेलर में बस ने मारी टक्कर ,बस में सवार कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए,

बोकारो, 20 मई खड़ी ट्रेलर को चलती बस ने टक्कर मार दी इसमें पांच सवारी घायल हो गए। सभी घायलों को पिंड्राजोरा पुलिस ने सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां एक आठ साल की बच्ची सहित एक अन्य व्यक्ति की स्थिति नाजुक बताई जा रही है।

अन्य तीन घायलों की स्थिति समान्य बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अयोध्या नामक बस मंगलवार को किरीबुरु से बोकारो आ रही थी। इसी क्रम में मोदक पेट्रोल पम्प के पास सड़क किनारे खड़ी ट्रेलर को बस ने अनियंत्रित होकर जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना से बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। चालक के पिछला सीट पर बैठे बाबा पोती दब गए। काफी जद्दोजहाद के बाद पुलिस दोनों को सकुशल निकालने में सफल हुई। घायलों में से भलुआ टांड़ थाना खेलारी रांची निवासी सोनु कुमार, अजय कुमार पोद्दार , सेनातन जैन ( 38 ), मानकुम मुर्मू (40) और बच्ची झानु कुमारी शामिल हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

About Bikram Nonia

Editor- Koylanchal Times News

Check Also

सिजुआ में राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन का प्रतिनिधि सम्मेलन, 12 फरवरी की हड़ताल को सफल बनाने का आह्वान

सिजुआ : सिजुआ क्लब परिसर में राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन (रा. को. म. यू) का …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *