Breaking News

धनबाद : छठ घाट पर डूबते सूरज को अर्घ्य आस्था और भक्ति से सराबोर हुआ पूरा क्षेत्र

धनबाद : जिलेभर में छठ पर्व की धूम देखने को मिली। जोगता सेंद्रा, बाघमारा के बसवारिया, घोराठी छठ घाट पर रविवार की शाम छठ व्रतियों ने डूबते हुए भगवान सूर्य को पहला अर्घ्य अर्पित किया।
सूर्यास्त के समय जैसे ही व्रतियों ने जल में खड़े होकर ‘छठ मइया’ के गीत गाए, पूरे घाट का वातावरण भक्ति और भावनाओं से भर उठा।

घाट पर इस दौरान दीपों की कतारें, फूलों की सजावट और भक्ति संगीत से चारों ओर का माहौल पवित्र हो गया।
सैकड़ों व्रतियों और श्रद्धालुओं की उपस्थिति ने इस अद्भुत क्षण को एक धार्मिक उत्सव में बदल दिया।

महिलाएं पारंपरिक परिधान में, सिर पर सुपली लिए हुए, परिवार की सुख-समृद्धि और संतान की लंबी आयु के लिए सूर्य देवता से प्रार्थना करती नजर आईं।
व्रतियों के साथ उनके परिवारजन और बच्चे भी पूरे उत्साह और श्रद्धा से शामिल हुए।

स्थानीय लोगों ने बताया कि इस वर्ष घाट की सजावट और साफ-सफाई की व्यवस्था बेहद सुंदर रही।
सुरक्षा व्यवस्था के लिए प्रशासन और स्वयंसेवकों ने भी चौकसी बरती।

छठ घाट पर मौजूद एक श्रद्धालु ने कहा

छठ घाट पर हर वर्ष की तरह इस बार भी आस्था की ऐसी लहर उठी कि मन को शांति औ शक्ति दोनों का अनुभव हुआ

About Bikram Nonia

Editor- Koylanchal Times News

Check Also

सिजुआ में राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन का प्रतिनिधि सम्मेलन, 12 फरवरी की हड़ताल को सफल बनाने का आह्वान

सिजुआ : सिजुआ क्लब परिसर में राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन (रा. को. म. यू) का …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *