Breaking News

धनबाद अज्ञात अपराधिओं ने चाकू मारकर युवक की कर दी हत्या, बचाने आया छोटा भाई भी घायल

धनबाद : धनबाद रेलवे स्टेशन के दक्षिणी छोर के रेलवे फाटक के समीप कल शनिवार की देर रात अज्ञात अपराधियों ने एक युवक की चाकू मरकर हत्या कर दी. युवक को बचाने आये छोटे भाई पर भी अपराधियों ने चाकू से हमला किया और मौके से फरार हो गये.

मृतक की पहचान मनईटांड़ निवासी 22 वर्षीय साहिल सूरी के रूप में हुई है. छोटा भाई विक्की गंभीर रूप से घायल है.

लूट की नीयत से अपराधियों ने किया हमला

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की रात करीब 10 बजे साहिल सूरी अपने भाई विक्की और सुल्तान के साथ पटना जाने के लिए धनबाद स्टेशन में टिकट खरीदने जा रहा था. इसी दौरान रेलवे फाटक के पास लूट की नीयत से अज्ञात अपराधियों ने युवक पर चाकू से हमला कर दिया. युवक को बचाने आये छोटे भाई विक्की को भी अपराधियों ने गंभीर रूप से घायल कर दिया और मौके से फरार हो गये.

जांच में जुटी पुलिस

घटना के बाद स्थानीय लोगों की सहायता से दोनों भाइयों को शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल पहुंचाया गया, जहां जांच के बाद डॉक्टर ने साहिल को मृत घोषित कर दिया. गंभीर रूप से घायल विक्की का फिलहाल अस्पताल में इलाज चल रहा है. घटना की जानकारी पाकर धनबाद और सरायढेला पुलिस अस्पताल पहुंची. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

About Bikram Nonia

Editor- Koylanchal Times News

Check Also

28 से 30 जून तक चलेगा पल्स पोलियो अभियान, 4.24 लाख से अधिक बच्चों को पिलाई जाएगी खुराक

धनबाद : जिले में राष्ट्रीय पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान के तहत 28 से 30 जून …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *