Breaking News

धनबादः आईआईटी आईएसएम के पास दुकानों में फूड सेफ्टी टीम का छापा, प्रतिबंधित सामग्री जब्त

धनबाद : धनबाद शहर के प्रतिष्ठित संस्थान आईआईटी-आईएसएम के समीप स्थित दुकानों में शुक्रवार को फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट की टीम ने औचक छापेमारी की .इस दौरान कई दुकानों में स्वास्थ्य मानकों और खाद्य सुरक्षा नियमों का उल्लंघन पाया गया.

टीम दुकानों से तंबाकू उत्पाद, सिगरेट व अन्य प्रतिबंधित सामग्री जब्त की. फूड सेफ्टी अधिकारी राजा कुमार ने कहा कि विभाग को लंबे समय से सूचना मिल रही थी कि कुछ दुकानदार प्रतिबंधित वस्तुएं बेच रहे हैं. इसके आधार पर शुक्रवार को औचक छापेमारी की गई, जिसमें कई दुकानों से संदिग्ध और प्रतिबंधित सामग्री बरामद की गई. उन्होंने बताया कि दर्जनों दुकानों पर जुर्माना लगाया गया है.

दुकानदारों को स्वच्छता और खाद्य सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन करने की हिदायत दी गई है. छापेमारी के दौरान एक चाय दुकान में धूम्रपान करते पकड़े गए युवक पर तत्काल जुर्माना लगाया गया. साथ ही चाय स्टॉल संचालक को सख्त चेतावनी दी गई कि आगे से दुकान में धूम्रपान नहीं होना चाहिए. फूड सेफ्टी अधिकारी ने कहा कि फास्ट फूड के स्टॉलों में स्वच्छता की भी जांच की गई. कई जगह साफ-सफाई की स्थिति बेहद खराब पाई गई जिसे लेकर संबंधित दुकानदारों को सुधार के निर्देश दिए गए. उन्होंने कहा कि अभियान आगे भी जारी रहेगा.

About Bikram Nonia

Editor- Koylanchal Times News

Check Also

धनबाद में अवैध खनन पर सख्त रुख, सांसद ढुलू महतो ने केंद्रीय मंत्री को पत्र लिखकर उच्चस्तरीय जांच की मांग

धनबाद : लोकसभा के सांसद ढुलू महतो ने धनबाद के कतरास, टांड़ाबाड़ी, एवं सोनारडीह सहित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *