Breaking News

धनबाद : बकरीद को लेकर आपात स्थिति से निपटने के लिए पुलिस लाइन में मॉक ड्रिल का आयोजन

धनबाद : बकरीद पर्व को लेकर धनबाद पुलिस ने आपात स्थिति से निपटने के लिए शुक्रवार को पुलिस लाइन में मॉक ड्रिल का आयोजन किया. इसका नेतृत्व एसएसपी प्रभात कुमार स्वयं कर रहे थे. सिटी एसपी समेत अन्य पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे.

अभ्यास के दौरान एक पक्ष की भूमिका निभा रहे पुलिस जवानों ने उपद्रवियों के रूप में हमला किया. जिसके जवाब में पुलिस ने लाठीचार्ज कर स्थिति को नियंत्रित किया. उपद्रवियों को चारों ओर से घेरकर गिरफ्तार किया गया और घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया. मॉक ड्रिल में उपलब्ध संसाधन जैसे हेलमेट, बॉडी प्रोटेक्टर आदि की उपयोगिता और कार्यक्षमता की भी जांच की गई.

एसएसपी प्रभात कुमार ने बताया कि यह मॉक ड्रिल किसी भी संभावित आपातकालीन परिस्थिति से निपटने की तैयारियों का हिस्सा है. पुलिस किसी भी तरह के हुड़दंग और अशांति फैलाने वाले तत्वों से सख्ती से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है. उन्होंने आम लोगों से शांति व सौहार्दपूर्ण माहौल में बकरीद पर्व मनाने की अपील की. साथ ही पुलिस जवानों को भी अलर्ट रहने का निर्देश दिया.

About Bikram Nonia

Editor- Koylanchal Times News

Check Also

धनबाद में अवैध खनन पर सख्त रुख, सांसद ढुलू महतो ने केंद्रीय मंत्री को पत्र लिखकर उच्चस्तरीय जांच की मांग

धनबाद : लोकसभा के सांसद ढुलू महतो ने धनबाद के कतरास, टांड़ाबाड़ी, एवं सोनारडीह सहित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *