Breaking News

झारखंड : रांची पहुंची खतियानी पदयात्रा, 9 जून को होगी राज्यपाल संतोष गंगावर से होगी वार्ता

झारखंड : रांची में फिर एक बार खतियानी आंदोलन ने रफ्तार पकड़ ली है. इसे लेकर राज्य में खतियानी पदयात्रा निकाली गयी है. जानकारी के अनुसार, खतियान आधारित स्थानीय व नियोजन नीति के मांग को लेकर दुमका से निकली खतियानी पदयात्रा 21वें दिन 5 जून (गुरुवार) को राजभवन पहुंची.

इस अवसर पर संगठन के केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष देवेंद्र नाथ महतो ने कहा कि 9 जून को उनकी राज्यपाल से वार्ता होगी.

स्थानीयता के मामले में उदासीन सरकार

देवेंद्र नाथ महतो ने कहा कि खतियान आधारित स्थानीय व नियोजन नीति के मांग का लेकर यह पदयात्रा निकाली गयी. राज्य में बिना स्थानीय नीति के नियुक्ति प्रक्रिया की जा रही है. यह बेईमानी है. स्थानीयता विधेयक को बार-बार लटकाया, भटकाया और अटकाया जा रहा है. सरकार स्थानीयता के मामले में उदासीन है.

दुमका से निकाली गयी पदयात्रा

बताया गया कि पदयात्रा में अमित मंडल, विजय सिंह, अयूब अली, दमयंती मुंडा, संजय महतो, आलोक उरांव, फुलेश्वर बैठा, निशा भगत सहित काफी संख्या में जेएलकेएम कार्यकर्ता उपस्थित थे. इस पदयात्रा का शुभारंभ 15 मई को उपराजधानी दुमका से किया गया था. तय रूट के अनुसार पदयात्रा 21 विधानसभा क्षेत्रों से होते हुए 570 किमी की दूरी तय कर रांची पहुंची. गुरुवार को इसका शुभारंभ बूटी मोड़ से गाजे-बाजे के साथ हुआ.

वाहनों की लगी कतार

इस दौरान झारखंडियों की एक ही पहचान-1932 का खतियान का नारा दिया गया. बूटी मोड़ से पदयात्रा निकाले जाने के कारण जगह-जगह जाम लग गया. वाहन रेंगते दिखे. एक घंटे तक कई जगह सड़कों की यही स्थिति बनी रही. पदयात्रा जब राजभवन पहुंची, तो सड़क को जाम से मुक्ति मिली.

About Bikram Nonia

Editor- Koylanchal Times News

Check Also

सिजुआ में भू-धंसान से कोहराम, मकान धराशायी होने से एक बच्चे की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने धनबाद-कतरास मुख्य मार्ग किया जाम

कतरास : धनबाद कोयलांचल में बीसीसीएल की तरफ से अवैज्ञानिक तरीके से कोयले का खनन, खनन के बाद खदानों में बालू भराई में घपले-घोटाले और कोयले के अवैध खनन के कारण धरती पूरी तरह खोखली और खतरनाक हो गई है। आए दिन भू-धंसान की घटनाएं घटती हैं। इससे जान-माल की हानि होती है। मंगलवार अहले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *