Breaking News

रांची केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री ने रातू रोड स्थित एलिवेटेड रोड का निरीक्षण किया

रांची : रांची के सांसद और केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने गुरुवार रात रातू रोड स्थित एलिवेटेड रोड का निरीक्षण किया। साथ में रांची के विधायक सीपी सिंह भी मौजूद रहे।

निरीक्षण के दौरान केंद्रीय मंत्री ने एनएचआई के अधिकारियों से इसे जल्द पूर्ण करने की बात कही। निरीक्षण के दौरान एनएचआई के अधिकारी मौके पर मौजूद रहे।

सेठ ने अधिकारियों से कहा इसे जल्द से जल्द पूरा करें ताकि जून के अंतिम सप्ताह में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के जरिये इसका भव्य उद्घाटन किया जा सके। एनएचआई के अधिकारियों ने बताया नॉइस बैरियर नीचे ग्रिलिंग एवं पौधरोपण का कार्य बाकी है। मौके पर रक्षा राज्य मंत्री ने इसे जल्द पूर्ण करने का निर्देश दिया।

About Bikram Nonia

Editor- Koylanchal Times News

Check Also

सरायढेला में महिला का पर्स छीनकर भाग रहे दो बदमाश गिरफ्तार

धनबाद : महिला से पर्स छीनकर फरार भाग रहे दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *