Breaking News

धनबाद : बाघमारा सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में बाल सांसदों का शपथ ग्रहण समारोह

धनबाद : बाघमारा सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में बाल भारती के निर्वाचित संसद सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन शुक्रवार को किया गया. सचिव विनय कुमार पांडेय, प्राचार्य संतोष कुमार झा आदि ने इसकी शुरुआत की.

मौके पर सभी बाल सांसदों को शपथ दिलायी गयी. निर्वाचित संसद सदस्यों एवं प्रधानमंत्री पद के लिए निर्वाचित अंकिता कुमारी, सायोन बनर्जी, अनमोल कुमार पांडेय, सुमित कुमार व प्राची कुमारी तथा सेनापति दिव्यांशु कुमार, साक्षी कुमारी, सूरज कुमार, हिमांशु कुमार व ईशा शर्मा को पद व गोपनीयता की शपथ दिलवायी गयी. संचालन आचार्या अनीता कुमारी व धन्यवाद ज्ञापन आचार्य राजेश कुमार द्वारा किया गया.

About Bikram Nonia

Editor- Koylanchal Times News

Check Also

सिजुआ में भू-धंसान से कोहराम, मकान धराशायी होने से एक बच्चे की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने धनबाद-कतरास मुख्य मार्ग किया जाम

कतरास : धनबाद कोयलांचल में बीसीसीएल की तरफ से अवैज्ञानिक तरीके से कोयले का खनन, खनन के बाद खदानों में बालू भराई में घपले-घोटाले और कोयले के अवैध खनन के कारण धरती पूरी तरह खोखली और खतरनाक हो गई है। आए दिन भू-धंसान की घटनाएं घटती हैं। इससे जान-माल की हानि होती है। मंगलवार अहले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *