Breaking News

धनबाद : पहलगाम में आतंकी हमले के खिलाफ झरिया में आक्रोश फूट पड़ा

धनबाद / झरिया : जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के खिलाफ झरिया में आक्रोश फूट पड़ा .गुरुवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतंकी हमले के विरोध में मशाल जुलूस निकाल कर आतंकवाद के खिलाफ नारेबाजी की और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की.

कार्यकर्ताओं ने शोकसभा कर नम आंखों से मृतकों को श्रद्धांजलि दी और एक स्वर में आतंकियों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की मांग की. झरिया विधायक रागिनी सिंह स्वयं हाथ में तख्ती लिए मशाल जुलूस में शामिल हुईं.

इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि आतंकियों ने पहलगाम की वादियों में नरसंहार किया है जहां देशभर से आए पर्यटक सैर-सपाटे में लगे थे. आतंकियों ने न केवल धर्म पूछ कर निशाना बनाया बल्कि एक नवविवाहित जोड़े को भी बेरहमी से अलग कर दिया. जिसकी मेंहदी तक नहीं छूटी थी.

उन्होंने कहा जिन 26 निर्दोष हिंदुस्तानियों की जान गई है. उनका बदला 26 लाख पाकिस्तानियों को मारकर लिया जाएगा. पूरा देश इस घड़ी में शहीदों के परिवारों के साथ खड़ा है और प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में इसका माकूल जवाब दिया जाएगा.

About Bikram Nonia

Editor- Koylanchal Times News

Check Also

धनबाद में अवैध खनन पर सख्त रुख, सांसद ढुलू महतो ने केंद्रीय मंत्री को पत्र लिखकर उच्चस्तरीय जांच की मांग

धनबाद : लोकसभा के सांसद ढुलू महतो ने धनबाद के कतरास, टांड़ाबाड़ी, एवं सोनारडीह सहित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *