Breaking News

धनबाद बारातियों से भरी बस ने तीन नगर निगम कर्मी को कुचला, मौके पर एक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

सफाई कर्मियों ने टायर जलाकर सड़क किया जाम मौके पर पुलिस मौजूद

धनबाद : थाना क्षेत्र के बेकारबांध स्थित पूजा टॉकीज के पास आज सुबह करीब 6:30 बजे एक दर्दनाक हादसा हुआ। बरातियों से भरी बस की चपेट में आकर नगर निगम के सफाईकर्मी बजरंगी भुइंया की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य सफाईकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। तीनों ही सफाईकर्मी बस्ताकोला के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस ने पहले एक बाइक सवार को टक्कर मारी, और फिर भागने के चक्कर में पूजा टॉकीज से बेकारबांध तक सफाईकर्मियों को घसीटती चली गई।

घायलों को SNMMCH में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

घटना के विरोध में सफाईकर्मियों ने सड़क जाम कर दिया है और धरने पर बैठ गए हैं। वे मृतक के परिजनों को मुआवजा देने की मांग कर रहे हैं।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पूर्व मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल और पूर्व पार्षद अशोक पाल पहुंचे। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है, जो स्थिति को नियंत्रण में लाने का प्रयास कर रही है।

About Bikram Nonia

Editor- Koylanchal Times News

Check Also

सिजुआ में भू-धंसान से कोहराम, मकान धराशायी होने से एक बच्चे की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने धनबाद-कतरास मुख्य मार्ग किया जाम

कतरास : धनबाद कोयलांचल में बीसीसीएल की तरफ से अवैज्ञानिक तरीके से कोयले का खनन, खनन के बाद खदानों में बालू भराई में घपले-घोटाले और कोयले के अवैध खनन के कारण धरती पूरी तरह खोखली और खतरनाक हो गई है। आए दिन भू-धंसान की घटनाएं घटती हैं। इससे जान-माल की हानि होती है। मंगलवार अहले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *