Breaking News

झारखण्ड : रांची में 3 जगह होगा ‘ग्लास ब्रिज’ का निर्माण, मंत्री ने अफसरों को सौंपा टास्क

रांची। पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य मंत्री सुदिव्य कुमार ने अधिकारियों के साथ राज्य में संचालित विभिन्न योजनाओं को लेकर समीक्षा बैठक की। बैठक में विभाग के कार्यों की प्रगति और आगामी रणनीतियों पर चर्चा की गई।

इस दौरान सुदिव्य कुमार ने पर्यटन पोर्टल जल्द से निर्माण कराने को कहा।

पर्यटन लोगो डिजाइन में आवश्यक संशोधन के बाद नए लोगो को अंतिम रूप देने का निर्देश दिया गया। पर्यटन स्थलों पर साइनबोर्ड का रंग परिवर्तन और नए बोर्ड की स्थापना की जाएगी। पर्यटन मित्रों के कार्यक्षेत्र में सुधार एवं उनकी जिम्मेदारी तय कर पर्यटन क्षेत्र में उनकी जवाबदेही और कार्य दक्षता बढ़ानी होगी।

स्काई वॉक निर्माण प्रक्रिया जल्द शुरू करने का निर्देश

मंत्री ने रजरप्पा, पंचघाघ, और नेतरहाट में स्काई वॉक (ग्लास ब्रिज) निर्माण की प्रक्रिया जल्द शुरू करने का निर्देश दिया। वन विभाग के साथ प्रस्तावित जू सफारी शुरू करने का निर्देश दिया गया।

माइंस टूरिज्म और ट्राइबल टूरिज्म सर्किट के लिए संबंधित जिलों में आवश्यक संरचना के प्रस्ताव पर कार्य जारी करने को कहा गया। नेतरहाट में टेंट सिटी और डायनिंग स्पेस विकसित की करने को कहा गया। ‘मेक माय ट्रिप’ के साथ साझेदारी कर प्रचार-प्रसार और टूर पैकेज विकास के लिए एमओयू करने का निर्देश दिया गया। ट्राइबल इंडीजिनस सेंटर के लिए भूमि चिह्नित करने को कहा गया।

सुदिव्य कुमार ने कहा कि रांची स्थित अशोका होटल से समझौता कर शेयर हस्तांतरण के लिए बिहार पर्यटन विकास निगम के साथ एमओयू की तैयारी की जाए। छोटे पर्यटन स्थलों में इको टूरिज्म के तहत इको कॉटेज बनाने का प्रस्ताव तैयार कर सभी वन प्रमंडल पदाधिकारियों और उपायुक्तों को प्रस्ताव भेजने को कहा गया। ⁠

खेल केंद्रों में खिलाड़ियों की संख्या बढ़ाने और प्रशिक्षकों की संख्या बढ़ाने निर्देश दिया गया। ⁠राज्य स्तरीय टैलेंट हंट की शुरूआत होगी। ⁠खेल केंद्रों में प्रशिक्षण ले रहे खिलाड़ियों को खेल विधा के अनुसार, डाइट प्लान तैयार कर डाइट उपलब्ध करने को कहा गया। ⁠मोरहाबादी फुटबॉल ग्राउंड और खेलगांव स्थित फुटबॉल ग्राउंड में डूरंड कप से पहले तैयार करने का निर्देश दिया गया।

मंत्री ने कहा कि झारखंड की सांस्कृतिक विरासत, पर्यटन के अवसर और युवा शक्ति को सशक्त बनाने की दिशा में राज्य सरकार कार्यरत है। सभी योजनाओं का उद्देश्य झारखंड को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय मानचित्र पर झारखंड को विशिष्ट स्थान दिलाना है।

About Bikram Nonia

Editor- Koylanchal Times News

Check Also

धनबाद में अवैध खनन पर सख्त रुख, सांसद ढुलू महतो ने केंद्रीय मंत्री को पत्र लिखकर उच्चस्तरीय जांच की मांग

धनबाद : लोकसभा के सांसद ढुलू महतो ने धनबाद के कतरास, टांड़ाबाड़ी, एवं सोनारडीह सहित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *