Breaking News

झारखण्ड बहुत जल्द पाउडर प्लांट के साथ मिल्क प्रोडक्ट प्लांट का होगा शिलान्यास: मंत्री

झारखण्ड : रांची राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड ( एनडीडीबी) के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक डॉ मीनेश शाह ने बुधवार को कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान झारखंड में मेधा डेयरी सहित एनडीडीबी की कार्य योजना पर चर्चा हुई।

इस मौके पर एनडीडीबी के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक डॉ मीनेश शाह ने बताया की रांची के होटवार में नया पाउडर प्लांट के साथ मिल्क प्रोडक्ट प्लांट का निर्माण होने जा रहा है। एनडीडीबी के जरिये शुरू होने वाले इस प्लांट का शिलान्यास के लिए राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की का समय निर्धारित किया जा रहा है। बहुत जल्द इस नये प्लांट की आधारशिला रखी जाएगी। इसके साथ ही गिरिडीह में 50 हजार लीटर का एक और नया प्लांट लगाने की योजना है। डॉ मीनेश शाह ने बताया की उन्होंने खुद गिरिडीह जा कर स्थल निरीक्षण किया है वहीं झारखंड में राष्ट्रीय गोकुल मिशन योजना के तहत राज्य के किसानों को अच्छे नस्ल की गाय उपलब्ध कराने को लेकर एक सेंटर का निर्माण किया जाएगा। अब गाय खरीद के लिए राज्य के किसानों को दूसरे राज्य जाने की जरूरत नहीं होगी। राज्य सरकार और जेएमएफ के जरिये इसका प्रस्ताव तैयार कर केंद्र सरकार को भेजा जाएगा।

केंद्र सरकार से प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद जमशेदपुर या रांची में अच्छे नस्ल की गाय उपलब्ध कराने का सेंटर शुरू किया जाएगा । मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की से मुलाकात के क्रम में वेटनरी डॉक्टरों की उपलब्धता को लेकर भी चर्चा हुई। पशु पालकों को समय पर वेटनरी डॉक्टर उपलब्ध हो इसे सुनिश्चित कराया जाएगा। इस मौके पर मेधा डेयरी के प्रबंध निदेशक जयदेव विश्वास भी मौजूद थे।

About Bikram Nonia

Editor- Koylanchal Times News

Check Also

सिजुआ में राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन का प्रतिनिधि सम्मेलन, 12 फरवरी की हड़ताल को सफल बनाने का आह्वान

सिजुआ : सिजुआ क्लब परिसर में राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन (रा. को. म. यू) का …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *