Breaking News

बाबूलाल मरांडी पहुंचे रिम्स, परिजनों से की मुलाकात, 27 मार्च को झारखंड बंद

रांची : रांची जिले के कांके थाना क्षेत्र के कांके चौक पर बीजेपी नेता अनिल टाइगर की आज दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गयी. हत्या के खिलाफ जहां स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया, वहीं खबर मिलते ही झारखंड बीजेपी अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह और पूर्व विधायक समरी लाल रिम्स पहुंचे.

उन्होंने परिजनों से पूरे मामले की जानकारी ली और ढाढ़स बंधाया. राजनीतिक दलों ने गुरुवार को बंद का ऐलान किया है. बीजेपी और आजसू ने रांची बंद, जबकि अन्य ने झारखंड बंद की घोषणा की है.

राजनीतिक दलों ने किया बंद का ऐलान

बीजेपी नेता अनिल टाइगर हत्याकांड के खिलाफ बीजेपी और आजसू ने गुरुवार को रांची बंद बुलाया है, जबकि जेएलकेएम ने झारखंड बंद बुलाया है. कुर्मी संगठन ने भी झारखंड बंद का आह्वान किया है. जेडीयू ने बंद का समर्थन किया है.

27 मार्च के रांची बंद को बनाएं सफल-बीजेपी

बीजेपी रांची महानगर ने अनिल टाइगर हत्याकांड के खिलाफ 27 मार्च को प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के निर्देश पर सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक रांची बंद की घोषणा की है. प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा गया है कि रांची बंद को सफल बनाने के लिए बीजेपी कार्यकर्ता अपने-अपने मंडल में कार्यकर्ताओं से समन्वय बनाकर अपने सहयोगी कार्यकर्ताओं एवं आम जन के सहयोग से प्रमुख चौक-चौराहों पर जमा हों और रांची को शांतिपूर्ण बंद कराने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं.

About Bikram Nonia

Editor- Koylanchal Times News

Check Also

सिजुआ में भू-धंसान से कोहराम, मकान धराशायी होने से एक बच्चे की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने धनबाद-कतरास मुख्य मार्ग किया जाम

कतरास : धनबाद कोयलांचल में बीसीसीएल की तरफ से अवैज्ञानिक तरीके से कोयले का खनन, खनन के बाद खदानों में बालू भराई में घपले-घोटाले और कोयले के अवैध खनन के कारण धरती पूरी तरह खोखली और खतरनाक हो गई है। आए दिन भू-धंसान की घटनाएं घटती हैं। इससे जान-माल की हानि होती है। मंगलवार अहले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *