Breaking News

धनबाद में चार अलग-अलग सड़क दुर्घटना में कई घायल

धनबाद : मंगलवार की दोपहर में राजगंज बोकारो एनएच मार्ग पर गौशाला पुल के समीप एक के बाद एक दो सड़क दुर्घटन घाटी। वहीं  गुहीबांध और सूर्य मंदिर के पास दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाएं हुई,
राजगंज बोकारो मुख्य मार्ग में विपरीत दिशा से आ रही दो मोटर साइकिल आमने-सामने से भिड़े जिसमें एक बाइक में दो युवक बिट्टू हजारी एवं शुभम हजारी कतरास टीलाटांड़ के रहने वाले हैं एवं एक बाइक में एक वृद्ध आदमी जो गिरिडीह के निवासी कारू सवार थे,तीनों घायल हो गए,स्थानीय लोगों की मदद से उसे एक निजी अस्पताल में लाया गया,वही पर राजू नायक नामक एक व्यक्ति जो अपनी पत्नी को बरवडा से परीक्षा दिलाकर कर अपने घर तेनुघाट जा रहे थे उनको एक अज्ञात चार पहिया वाहन पीछे से ठोकर मार दी जिससे बाइक सवार पति पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए ,जिन्हें  स्थानीय लोगों ने एक निजी अस्पताल लाया गया,  वहीं सूर्य मंदिर के पास एक मोटरसाइकिल एवं टोटो की भिड़ंत होने से एक व्यक्ति घायल हो गया ,
चौथा दुर्घटना गुहीबांध में देखने को मिला जहां एक बाइक में अचानक कुत्ता घुस जाने से बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गए घायल व्यक्ति को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया,सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस  पहुंच कर जानकारी ली।

About Bikram Nonia

Editor- Koylanchal Times News

Check Also

सिजुआ में भू-धंसान से कोहराम, मकान धराशायी होने से एक बच्चे की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने धनबाद-कतरास मुख्य मार्ग किया जाम

कतरास : धनबाद कोयलांचल में बीसीसीएल की तरफ से अवैज्ञानिक तरीके से कोयले का खनन, खनन के बाद खदानों में बालू भराई में घपले-घोटाले और कोयले के अवैध खनन के कारण धरती पूरी तरह खोखली और खतरनाक हो गई है। आए दिन भू-धंसान की घटनाएं घटती हैं। इससे जान-माल की हानि होती है। मंगलवार अहले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *