Breaking News

PM मोदी ने देशवासियों को दी प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ पर बधाई, बोले- राम मंदिर हमारी संस्कृति-अध्यात्म की महान धरोहर

अयोध्या: जहां आज यानी शनिवार 11 जनवरी को उत्तर प्रदेश के अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का एक वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में तीन दिवसीय सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं।

वहीं प्राण प्रतिष्ठा के एक वर्ष पूरे होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस खास मौके पर देशवासियों को अपनी बधाईयां प्रेषित की हैं। PM मोदी के नेतृत्व में 22 जनवरी 2024 को अयोध्या के नव निर्मित राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की गई थी।

इस खास मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मिडीया ‘X’पर लिखा कि, “अयोध्या में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा की प्रथम वर्षगांठ पर समस्त देशवासियों को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। सदियों के त्याग, तपस्या और संघर्ष से बना यह मंदिर हमारी संस्कृति और अध्यात्म की महान धरोहर है। मुझे विश्वास है कि यह दिव्य-भव्य राम मंदिर विकसित भारत के संकल्प की सिद्धि में एक बड़ी प्रेरणा बनेगा।”

जानकारी दें कि, रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ के उपलक्ष्य में तीन दिवसीय समारोह राम जन्मभूमि परिसर के भीतर विभिन्न स्थानों पर आयोजित किये जाएंगे। तीन दिवसीय कार्यक्रम में मालिनी अवस्थी, अनुराधा पौडवाल और कुमार विश्वास जैसे प्रसिद्ध कलाकार प्रस्तुति देंगे। ये कार्यक्रम 11 से 13 जनवरी तक आयोजित किये जाएंगे।

इस बाबत मंदिर ट्रस्ट के अनुसार, कार्यक्रम में पूरे दिन कई धार्मिक अनुष्ठानों के साथ-साथ राम कथा और राम लीला प्रदर्शन भी शामिल होंगे।कार्यक्रम के अनुसार, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को भगवान रामलला का अभिषेक करेंगे और कुबेर टीला पर भक्तों को संबोधित करेंगे।

इसके अलावा 11 से 13 जनवरी तक अयोध्या के विभिन्न चौराहों पर विभिन्न राज्यों के संगीत समूह कीर्तन भी करेंगे।मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बताया कि उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, राजस्थान और अयोध्या के 100 से अधिक स्थानीय संत वर्षगांठ समारोह में भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि अयोध्या में विभिन्न समुदायों के मंदिरों के पुजारियों को भी इन धार्मिक अनुष्ठानों में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है।

About Bikram Nonia

Editor- Koylanchal Times News

Check Also

सिजुआ में भू-धंसान से कोहराम, मकान धराशायी होने से एक बच्चे की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने धनबाद-कतरास मुख्य मार्ग किया जाम

कतरास : धनबाद कोयलांचल में बीसीसीएल की तरफ से अवैज्ञानिक तरीके से कोयले का खनन, खनन के बाद खदानों में बालू भराई में घपले-घोटाले और कोयले के अवैध खनन के कारण धरती पूरी तरह खोखली और खतरनाक हो गई है। आए दिन भू-धंसान की घटनाएं घटती हैं। इससे जान-माल की हानि होती है। मंगलवार अहले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *