Breaking News

गिरिडीह में पत्रकार पर हमले में पूरे गिरोह पर कार्रवाई करें हेमंत : बाबूलाल

टोलकर्मियों के हमले में घायल पत्रकार अमरनाथ सिन्हा से मिले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष


गिरिडीह : हाईकोर्ट के रोक के बावजूद हो रहे टोल टैक्स वसूली का कवरेज करने गए पत्रकार अमरनाथ सिन्हा पर टोलकर्मियों के जानलेवा हमले का मामला तूल पकड़ लिया है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष व राजधनवार के विधायक बाबूलाल मरांडी शनिवार की सुबह घायल पत्रकार अमरनाथ सिन्हा से उनके पपरवाटांड़ स्थित आवास पर जाकर मिले। बाबूलाल ने अमरनाथ सिन्हा से पूरे मामले की जानकारी ली।

इस क्रम में बाबूलाल ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि यह घटना पुलिस प्रशासन की विफलता का परिणाम है। जिला प्रशासन ने दंबगों को ऐसी रंगदारी वसूलने की खुली छूट दे रखी है। उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मांग की है कि वह इस मामले को संज्ञान में लें। साथ ही प्रशासनिक संरक्षण में जबरन टोल वसूलने वाले पूरे गिरोह के ऊपर विधिसम्मत कार्रवाई करें।

About Bikram Nonia

Editor- Koylanchal Times News

Check Also

सिजुआ में भू-धंसान से कोहराम, मकान धराशायी होने से एक बच्चे की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने धनबाद-कतरास मुख्य मार्ग किया जाम

कतरास : धनबाद कोयलांचल में बीसीसीएल की तरफ से अवैज्ञानिक तरीके से कोयले का खनन, खनन के बाद खदानों में बालू भराई में घपले-घोटाले और कोयले के अवैध खनन के कारण धरती पूरी तरह खोखली और खतरनाक हो गई है। आए दिन भू-धंसान की घटनाएं घटती हैं। इससे जान-माल की हानि होती है। मंगलवार अहले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *