Breaking News

निर्दलीय प्रत्याशी रोहित यादव ने दी मानवता का परिचय

पुलिस से की मजदूर की मौत की घटना की जांच की मांग

कतरास। सिलेक्टर निवासी मजदूर गुड्डू भूईया के संदेहास्पद मौत के बाद शव उसके आवास लाया गया.लेकिन आर्थिक रूप से बहुत कमजोर होने के कारण परिजन मृतक का अंतिम संस्कार नहीं कर पा रहे थे जानकारी मिलते ही बाघमारा विधानसभा निर्दलीय प्रत्याशी रोहित यादव तत्काल मृतक के आवास पहुंचे और भुक्तभोगी परिवार से मुलाकात कर  ढांढस दिया और मृतक का अंतिम संस्कार की व्यवस्था करवाया साथ ही घटना पर दुख व्यक्त करते हुए रोहित यादव ने कहा कि घटना संदेहास्पद है इसलिए पुलिस को हर बिंदु पर जांच पड़ताल कर कारवाई कर गरीब परिवार को न्याय दिलाए. उन्होंने मृतक के परिजनों को गोद लेने की बात कही. साथ ही कहा कि मृतक के परिजनों के सहयोग के लिए रोहित यादव आजीवन खड़ा हैं। चुनाव राजनीति अपने जगह पर लेकिन मानवता नहीं मरनी चाहिए।

About Bikram Nonia

Editor- Koylanchal Times News

Check Also

सिजुआ में भू-धंसान से कोहराम, मकान धराशायी होने से एक बच्चे की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने धनबाद-कतरास मुख्य मार्ग किया जाम

कतरास : धनबाद कोयलांचल में बीसीसीएल की तरफ से अवैज्ञानिक तरीके से कोयले का खनन, खनन के बाद खदानों में बालू भराई में घपले-घोटाले और कोयले के अवैध खनन के कारण धरती पूरी तरह खोखली और खतरनाक हो गई है। आए दिन भू-धंसान की घटनाएं घटती हैं। इससे जान-माल की हानि होती है। मंगलवार अहले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *