Breaking News

धनबाद के जोगता थाना में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर फ्लैग मार्च, जनता को भयमुक्त मतदान का संदेश

धनबाद, 27 अक्टूबर 2024: धनबाद के जोगता थाना क्षेत्र में आज विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए जनता में निर्भीक मतदान का संदेश पहुँचाने के लिए फ्लैग मार्च का आयोजन किया गया। जोगता थाना प्रभारी योगेंद्र कुमार के नेतृत्व में निकले इस फ्लैग मार्च का मुख्य उद्देश्य लोगों को किसी भी प्रकार के लोभ और भय से मुक्त रहकर मतदान करने के लिए प्रेरित करना था।

थाना से शुरू होकर यह फ्लैग मार्च टाटा सिजुआ, भद्री चक, 10 नंबर मोड़ और नया मोड़ से होते हुए निकाला गया, जहां विभिन्न स्थानों पर उपस्थित लोगों को चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों की जानकारी दी गई। इस मार्च के दौरान जनता को आश्वस्त किया गया कि चुनाव के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है।

थाना प्रभारी जोगिंदर कुमार ने लोगों को निष्पक्ष और निर्भीक मतदान का संदेश देते हुए कहा कि “प्रत्येक नागरिक को स्वतंत्र रूप से अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए। किसी भी प्रकार का दबाव या प्रलोभन स्वीकार न करें और लोकतंत्र को मजबूत बनाने में सहयोग करें।

About Bikram Nonia

Editor- Koylanchal Times News

Check Also

सिजुआ में भू-धंसान से कोहराम, मकान धराशायी होने से एक बच्चे की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने धनबाद-कतरास मुख्य मार्ग किया जाम

कतरास : धनबाद कोयलांचल में बीसीसीएल की तरफ से अवैज्ञानिक तरीके से कोयले का खनन, खनन के बाद खदानों में बालू भराई में घपले-घोटाले और कोयले के अवैध खनन के कारण धरती पूरी तरह खोखली और खतरनाक हो गई है। आए दिन भू-धंसान की घटनाएं घटती हैं। इससे जान-माल की हानि होती है। मंगलवार अहले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *