Breaking News

धनबाद : चिरकुंडा बीसीसीएल में आधा दर्जन अवैध कोयला मुहानों को बंद कराया

Nirsa/Chirkunda : बीसीसीएल एरिया 12 प्रबंधन ने गुरुवार को चिरकुंडा थाना क्षेत्र के डुमरीजोड़ जंगल में पुलिस के सहयोग से करीब आधा दर्जन अवैध कोयला मुहानों को बंद कराया. मुहानों को जेसीबी से डोजरिंग कर बंद कराया गया.

इसमें चिरकुंडा थाना प्रभारी रामजी राय ने अहम भूमिका निभाई. ज्ञात हो कि कोलियरी के उक्त अवैध मुहानों से कोयला तस्कर उत्खनन कर अवैध कोयला निकालकर बाहर सप्लाई करते थे. थाना प्रभारी रामजी राय ने बताया कि एसएसपी के निर्देश पर क्षेत्र में कोयला की तस्करी व उत्खनन के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है. इसी के तहत अवैध कोयला मुहानों को बंद कराया गया. मौके पर बीसीसीएल एरिया 12 के अधिकारी, कंपनी के सुरक्षा कर्मी व चिरकुंडा थाना के जवान मौजूद थे.

About Bikram Nonia

Editor- Koylanchal Times News

Check Also

सिजुआ में भू-धंसान से कोहराम, मकान धराशायी होने से एक बच्चे की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने धनबाद-कतरास मुख्य मार्ग किया जाम

कतरास : धनबाद कोयलांचल में बीसीसीएल की तरफ से अवैज्ञानिक तरीके से कोयले का खनन, खनन के बाद खदानों में बालू भराई में घपले-घोटाले और कोयले के अवैध खनन के कारण धरती पूरी तरह खोखली और खतरनाक हो गई है। आए दिन भू-धंसान की घटनाएं घटती हैं। इससे जान-माल की हानि होती है। मंगलवार अहले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *