Breaking News

धनबाद :तोपचांची सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक हुवा जख्मी

Topchanchi : तोपचांची के हटिया मैदान के समीप एचएच पर गुरुवार को एक बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई. दुर्घटना में बाइक सवार युवक रौनक कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गया. युवक पश्चिम बंगाल के हुगली का रहने वाला है.

वह बिहार से पश्चिम बंगाल की ओर जा रहा था. उसकी गर्दन में गंभीर चोट है. तोपचांची थाना पुलिस ने घायल युवक को साहोबहियार स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए उसे एसएनएमएमसीएच, धनबाद रेफर कर दिया. युवक की स्थिति चिंताजनक बताई जाती है. पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक को जब्त कर लिया है.

About Bikram Nonia

Editor- Koylanchal Times News

Check Also

सिजुआ में भू-धंसान से कोहराम, मकान धराशायी होने से एक बच्चे की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने धनबाद-कतरास मुख्य मार्ग किया जाम

कतरास : धनबाद कोयलांचल में बीसीसीएल की तरफ से अवैज्ञानिक तरीके से कोयले का खनन, खनन के बाद खदानों में बालू भराई में घपले-घोटाले और कोयले के अवैध खनन के कारण धरती पूरी तरह खोखली और खतरनाक हो गई है। आए दिन भू-धंसान की घटनाएं घटती हैं। इससे जान-माल की हानि होती है। मंगलवार अहले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *