Breaking News

नवमी-दशमी पर लिलौरी मंदिर में कड़ी सुरक्षा, 30 जवान संभालेंगे मोर्चा

कतरास : दुर्गापूजा की नवमी और दशमी पर लिलौरी मंदिर में उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था की तैयारी तेज कर दी है. मंगलवार को बाघमारा एसडीपीओ अजीत कुमार विमल और कतरास थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने मंदिर परिसर का निरीक्षण कर सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन की तैयारियों का जायजा लिया.

पुलिस के अनुसार, मंदिर में छह पुलिस अधिकारियों के साथ महिला और पुरुष मिलाकर कुल 30 जवानों की तैनाती की जायेगी.

पूजा पंडालों में सीसीटीवी से होगी निगरानी

निरीक्षण के बाद पुलिस अधिकारियों ने मंदिर कमेटी के सदस्यों के साथ बैठक की. इसमें श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण और अन्य व्यवस्थाओं पर चर्चा हुई. कतरास राजपरिवार के विशाल देव सिंह ने मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था से संबंधित जानकारी अधिकारियों को दी.

एसडीपीओ अजीत कुमार विमल ने बताया कि बाघमारा अनुमंडल के सभी पूजा पंडालों में सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की व्यवस्था रहेगी. इसके साथ ही जरूरत के अनुसार पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गयी है, ताकि पूजा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो.

यातायात व्यवस्था पर भी रहेगा जोर

कतरास थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने कहा कि पूजा के दौरान विधि-व्यवस्था बनाये रखने के साथ यातायात सुचारु रखना भी पुलिस की प्राथमिकता होगी. नवमी और दशमी पर मंदिर में श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जायेगा.

मौके पर हराधन बनर्जी, काजल प्रमाणिक, रिंटू बनर्जी, अभिजीत बनर्जी, सिंटू आचार्य, खोखा बनर्जी, नीलकंठ प्रमाणिक, उत्तम प्रमाणिक और आनंद प्रमाणिक सहित अन्य लोग मौजूद थे.

About Bikram Nonia

Editor- Koylanchal Times News

Check Also

धनबाद-बोकारो लाइफलाइन सड़क छह महीने बाद खोलने का निर्णय, छोटे वाहनों को मिलेगी राहत

धनबाद : धनबाद-बोकारो मुख्य मार्ग स्थित केंदुआडीह में भू-धंसान के करीब छह महीने बाद धंसी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *