Breaking News

कतरास : भू-धंसान के खिलाफ बंद रहा कतरास, बाजार व सड़कों पर सन्नाटा

कतरास : बीसीसीएल कतरास क्षेत्र में लगातार हो रही भू-धंसान की घटनाओं के खिलाफ गुरुवार को कतरास बंद असरदार रहा. बंद का आह्वान कतरास बचाओ संघर्ष मोर्चा ने किया. इस दौरार कतरास शहर, पंचगढ़ी बाजार, छाताबाद, गुहीबांध, अंगारपथरा, सिजुआ, लोयाबाद समेत आसपास के इलाकों की दुकाने बंद रहीं.

दुकानदारों ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर आंदोलन का समर्थन किया. बाजार व मुख्य सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा.

बंद के दौरान मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने इलाकों में घूम-घूमकर लोगों से बंद को सफल बनाने की अपील की. उन्होंने बीसीसीएल व डीजीएमएस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और भू-धंसान प्रभावित क्षेत्रों में लोगों की सुरक्षा और समस्या के स्थायी समाधान की मांग की. कहा कि लगातार हो रही भू-धंसान की घटनाओं को देखते हुए अब आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई की जरूरत है.

बाजार की बंद दुकानें

मोर्चा के सदस्यों ने कहा कि बीसीसीएल के मेगा प्रोजेक्ट और भूमिगत खनन से जुड़े नियम-कानून, परियोजनाओं की रूपरेखा और सुरक्षा उपायों की पूरी जानकारी जनता के सामने आनी चाहिए. साथ ही भू-धंसान की घटनाओं व अवैध खनन के मामलों की निष्पक्ष जांच कराने की मांग भी की. कहा कि वे वैज्ञानिक और सुरक्षित तरीके से कोयला खनन के विरोध में नहीं हैं. लेकिन विकास के नाम पर लोगों के घर, जमीन और जीवन को खतरे में नहीं डाला जा सकता. भू-धंसान प्रभावित परिवारों की सुरक्षा, स्थायी समाधान और पुनर्वास को लेकर सरकार तथा बीसीसीएल को स्पष्ट कार्ययोजना बनानी चाहिए.

मोर्चा ने चेतावनी दी कि यदि प्रभावित लोगों की समस्याओं के समाधान और पुनर्वास को लेकर जल्द ठोस पहल नहीं हुई तो आंदोलन को तेज किया जाएगा. जरूरत पड़ने पर बीसीसीएल के क्षेत्र संख्या एक से 12 तक चक्काजाम भी किया जाएगा.

About Bikram Nonia

Editor- Koylanchal Times News

Check Also

धनबाद में बारूद वाहन ने ली 19 वर्षीय युवक की जान, तेलमोच्चो में भीषण सड़क हादसा

धनबाद : धनबाद-बोकारो फोरलेन मार्ग पर तेलमच्चो गोलाई के समीप रविवार दोपहर एक बारूद वाहन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *