Breaking News

धनबाद के हर सरकारी स्कूल में लगेगा आधार कार्ड व जन्म प्रमाण पत्र का कैंप, डीसी आदित्य रंजन का बड़ा ऐलान

धनबाद : सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले हजारों विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों के लिए राहत भरी खबर है। जिला प्रशासन ने फैसला लिया है कि अब जिले के हर सरकारी विद्यालय में विशेष शिविर लगाकर विद्यार्थियों के आधार कार्ड और जन्म प्रमाण पत्र बनाए एवं अपडेट किए जाएंगे। इस अभियान की निगरानी के लिए जिला स्तर पर टास्क फोर्स का गठन किया जाएगा।

उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन ने शुक्रवार को यूआईडी, शिक्षा एवं समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक कर अभियान की रूपरेखा तय की। उन्होंने स्पष्ट कहा कि कोई भी छात्र केवल दस्तावेजों के अभाव में छात्रवृत्ति, नामांकन या सरकारी योजनाओं से वंचित नहीं रहेगा।

स्कूल में ही मिलेंगी तीन बड़ी सुविधाएं

विशेष शिविर के दौरान विद्यार्थियों को एक ही स्थान पर तीन महत्वपूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी—

✅ नया आधार कार्ड बनाना
✅ पुराने आधार कार्ड में अपडेट करना
✅ जन्म प्रमाण पत्र का पंजीकरण

इससे अभिभावकों को सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे और समय की भी बचत होगी।

टास्क फोर्स रखेगी पूरी नजर

उपायुक्त ने बताया कि अभियान की निगरानी के लिए जिला स्तर पर टास्क फोर्स बनाई जाएगी, जो प्रत्येक विद्यालय में शिविर की प्रगति पर नजर रखेगी। शिविर की तिथि जल्द घोषित की जाएगी।

अभिभावकों से अपील

जिला प्रशासन ने सभी अभिभावकों से अनुरोध किया है कि शिविर के दिन आवश्यक दस्तावेजों के साथ विद्यालय पहुंचकर अपने बच्चों का आधार कार्ड एवं जन्म प्रमाण पत्र अवश्य बनवाएं या अपडेट कराएं।

100% लक्ष्य पर प्रशासन का फोकस

उपायुक्त ने जिला शिक्षा अधीक्षक और जिला समाज कल्याण पदाधिकारी को निर्देश दिया कि सभी विद्यालयों, प्रधानाध्यापकों, शिक्षकों और बाल विकास परियोजना पदाधिकारियों के माध्यम से अभियान को सफल बनाया जाए। प्रशासन का लक्ष्य है कि सरकारी विद्यालयों के शत-प्रतिशत विद्यार्थियों के आवश्यक दस्तावेज इस अभियान के तहत पूरे किए जाएं।

बैठक में उप विकास आयुक्त सन्नी राज, जिला परियोजना पदाधिकारी (यूआईडी) सह ई-जिला प्रबंधक अमित कुमार सिंह, जिला शिक्षा अधीक्षक शालिनी डुंगडुंग, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी स्नेह कश्यप, एमआईएस पदाधिकारी अशोक रवानी, सतीश सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

About Bikram Nonia

Editor- Koylanchal Times News

Check Also

सिजुआ में भू-धंसान से कोहराम, मकान धराशायी होने से एक बच्चे की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने धनबाद-कतरास मुख्य मार्ग किया जाम

कतरास : धनबाद कोयलांचल में बीसीसीएल की तरफ से अवैज्ञानिक तरीके से कोयले का खनन, खनन के बाद खदानों में बालू भराई में घपले-घोटाले और कोयले के अवैध खनन के कारण धरती पूरी तरह खोखली और खतरनाक हो गई है। आए दिन भू-धंसान की घटनाएं घटती हैं। इससे जान-माल की हानि होती है। मंगलवार अहले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *