Breaking News

लोयाबाद में देर रात आउटसोर्सिंग कंपनी के चालक के घर फायरिंग से दहशत

लोयाबाद : लोयाबाद थाना क्षेत्र के कनकनी पासी पट्टी में रविवार की रात अचानक गोली चलने से दहशत फैल गई. रात करीब 11 बजे पासी पट्टी में रहने वाले रवि मिर्धा के घर पर गोली चलाई गई है।

रवि झरिया के एक आउटसोर्सिंग कंपनी में चालक का काम करता है. गोली रवि के घर के लोहे की खिड़की में सटा कर मारी गई, जो खिड़की को छेद करते हुए घर में रखे अलमारी में जाकर लगी, जिससे अलमारी का शीशा टूट गया और गोली अलमारी के अंदर फंस गई।

गोली चलने से परिवार बाल-बाल बचा, दहशत में लोग

घटना में घर वाले बाल-बाल बच गए. अचानक गोली की आवाज सुनकर पूरा परिवार डर के मारे नींद से जग गया. अपनी खिड़की पर गोली का निशान देखकर रवि और उसका परिवार भयभीत है. इधर गोली की आवाज सुनकर बस्ती के लोग भी अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए और गोली चलाने वाले की खोजबीन शुरू कर दी. हालांकि तब तक गोली चलाने वाला फरार हो चुका था।

जांच में जुटी पुलिस, अलमारी से बरामद हुई गोली

गोली किसने और क्यों चलाई इसका पता नहीं चल पाया है. घटना की सूचना मिलते ही लोयाबाद पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी. पुलिस ने घर के अंदर रखी अलमारी से गोली बरामद की. मामले में लोयाबाद थाना प्रभारी पिकु प्रसाद से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है. मामला आपसी विवाद जैसा लग रहा है. जल्द ही घटना का पता लगाया जाएगा।

About Bikram Nonia

Editor- Koylanchal Times News

Check Also

सिजुआ में भू-धंसान से कोहराम, मकान धराशायी होने से एक बच्चे की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने धनबाद-कतरास मुख्य मार्ग किया जाम

कतरास : धनबाद कोयलांचल में बीसीसीएल की तरफ से अवैज्ञानिक तरीके से कोयले का खनन, खनन के बाद खदानों में बालू भराई में घपले-घोटाले और कोयले के अवैध खनन के कारण धरती पूरी तरह खोखली और खतरनाक हो गई है। आए दिन भू-धंसान की घटनाएं घटती हैं। इससे जान-माल की हानि होती है। मंगलवार अहले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *