Breaking News

धनबाद में अवैध खनन पर सख्त रुख, सांसद ढुलू महतो ने केंद्रीय मंत्री को पत्र लिखकर उच्चस्तरीय जांच की मांग

धनबाद : लोकसभा के सांसद ढुलू महतो ने धनबाद के कतरास, टांड़ाबाड़ी, एवं सोनारडीह सहित विभिन्न क्षेत्रो में अवैध खनन के कारण हालात भयावह स्तिथि भू-धसान राजस्व क्षति एवं नागरिको की सुरक्षा से जुड़े गंभीर मुद्दों को लेकर केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी किशन रेड्डी को मिल कर पत्र सौंपा है। साथ ही पत्र लिखकर पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच और दोषियों पर कठोर कार्रवाई की मांग की है।


सांसद ने पत्र में कहा कि कतरास, टांड़ाबाड़ी, सोनारडीह, महुदा, केशरगढ़, निरसा, गोपीनाथपुर एवं गोवर्धनाटांड़ जैसे इलाकों में अवैध खनन के कारण हालात भयावह हो गए हैं।

हजारों परिवार जमीन धंसने के डर के बीच रहने को मजबूर हैं। उन्होंने साफ कहा कि ये घटनाएं कोई प्राकृतिक आपदा नहीं, बल्कि बीसीसीएल प्रबंधन और सुरक्षा तंत्र की संस्थागत विफलता, लापरवाही और भ्रष्टाचार का नतीजा हैं।

राजस्व को चूना, माफिया बेलगाम

सांसद ढुलू महतो ने लिखा कि अवैध सुरंगों के जरिए बड़े पैमाने पर कोयला चोरी हो रही है, जिससे सरकारी राजस्व को भारी नुकसान हो रहा है।

बाहरी माफिया तत्वों का दबदबा लगातार बढ़ रहा है, जिससे स्थानीय लोगों में गहरा आक्रोश है। उन्होंने सवाल उठाया कि सुरक्षा बलों की तैनाती के बावजूद अवैध उत्खनन कैसे जारी है। यह व्यवस्था की विफलता को दिखाता है।

बीसीसीएल पर गंभीर आरोप

पत्र में आरोप लगाया गया कि बीसीसीएल सुरक्षा मानकों और वैधानिक प्रावधानों की अनदेखी कर रहा है, जिससे स्थिति और खतरनाक हो गई है।

सांसद ने मांग की कि बीसीसीएल के जिम्मेदार अधिकारियों और सुरक्षा प्रभारियों को जवाबदेह ठहराते हुए सख्त कार्रवाई हो। राजस्व चोरी, आपराधिक षड्यंत्र और लोक उपेक्षा जैसे प्रावधानों के तहत प्राथमिकी दर्ज की जाए।

सांसद महतो ने चेतावनी दी कि यदि इस बार भी कार्रवाई सिर्फ औपचारिकता तक सीमित रही तो वे इस मुद्दे को संसद के भीतर और बाहर पूरी ताकत से उठाएंगे। उन्होंने केंद्र सरकार से त्वरित और ठोस कदम उठाने की मांग की ताकि कोयलांचल में आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

ये है प्रमुख मांग

1. उच्चस्तरीय विशेष जांच दल से निष्पक्ष जांच।
2. दोषी अधिकारियों पर आपराधिक कार्रवाई।
3. प्रभावित परिवारों को तत्काल मुआवजा और सम्मानजनक पुनर्वास।

About Bikram Nonia

Editor- Koylanchal Times News

Check Also

उत्पाद सिपाही परीक्षा को लेकर सख्ती, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस ले जाने पर प्रतिबंध

धनबाद : झारखंड उत्पाद सिपाही प्रतियोगिता परीक्षा-2023 रविवार 12 अप्रैल 2026 को आयोजित होगी. धनबाद …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *