Breaking News

नोनिया – चौहान समाज के अधिकारों पर बैठक, नेताओं को श्रद्धांजलि

धनबाद : कतरास मां लीलोरी स्थान परिसर में शनिवार को धनबाद जिला कमेटी पृथ्वीराज चौहान सेना, रचनात्मक नोनिया-चौहान एवं झारखंड राज्य चौहान महासभा के संयुक्त तत्वावधान में एक बैठक आयोजित की गई।

बैठक की शुरुआत पूर्व मंत्री स्व. योगेश प्रसाद योगेश एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा के कर्मठ नेता स्व. अक्षय लाल चौहान को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। बैठक में नोनिया-चौहान समाज के सम्मान, अधिकार एवं वर्तमान सामाजिक-राजनीतिक स्थिति पर विस्तार से चर्चा हुई।

वक्ताओं ने स्पष्ट कहा कि समाज को अब केवल वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल नहीं होने दिया जाएगा। यह निर्णय लिया गया कि जो भी राजनीतिक दल समाज के हितों की रक्षा करेगा, समाज उसी के समर्थन में खड़ा रहेगा।


इस दौरान समाज की एकजुटता, शिक्षा, रोजगार और राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने लोगों से संगठित होकर अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने का आह्वान किया।

मौके पर शंकर चौहान, रतन चौहान, बिहारी चौहान, सुंदर चौहान, ललिता चौहान, सुधीर चौहान, सुजीत चौहान, सत्यनारायण चौहान, अजय चौहान, टेक नारायण चौहान, भरत नोनिया, नंदलाल चौहान आदि उपस्थित थे।

About Bikram Nonia

Editor- Koylanchal Times News

Check Also

28 से 30 जून तक चलेगा पल्स पोलियो अभियान, 4.24 लाख से अधिक बच्चों को पिलाई जाएगी खुराक

धनबाद : जिले में राष्ट्रीय पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान के तहत 28 से 30 जून …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *