Breaking News

देश में धनबाद रेल मंडल का डंका, कमाई और माल ढुलाई दोनों में नंबर वन

धनबाद : धनबाद एक बार फिर से कमाई के मामले में देश का नंबर एक रेलमंडल रेल बन गया है। शनिवार को आयोजित रेल प्रबंधक कार्यालय में प्रेसवार्ता में मंडल रेल प्रबंधक अखिलेश मिश्र ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान धनबाद रेल मंडल की उपलब्धियों और प्रदर्शन की विस्तृत जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि धनबाद रेल मंडल माल ढुलाई, यात्री सुविधाओं, संरक्षा और आधारभूत ढांचे के विकास के क्षेत्र में लगातार बेहतर कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध है।


माल ढुलाई के क्षेत्र में धनबाद रेल मंडल ने एक बार फिर देश में पहला स्थान हासिल किया है। इस वित्तीय वर्ष में धनबाद रेल मंडल ने 194.73 मिलियन टन कोयले की ढुलाई कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। वहीं बिलासपुर रेल मंडल 194.05 मिलियन टन माल ढुलाई के साथ दूसरे स्थान पर रहा।

वहीं, यात्री सेवाओं की बात करें तो धनबाद रेल मंडल ने इस वर्ष 279.25 लाख यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाया। यात्रियों से किराए के रूप में धनबाद रेल मंडल को 05 अरब 29 करोड 88 लाख रुपये की आय हुई, जो पिछले वर्ष की तुलना में 7.88 करोड़ रुपये अधिक है।

वहीं, बिना टिकट यात्रा और बिना बुक किए गए सामान के खिलाफ चलाए गए अभियान में मंडल को बड़ी सफलता मिली। कुल 364.19 हजार मामलों का पता लगाकर 21.97 करोड़ रुपये की वसूली की गई।

About Bikram Nonia

Editor- Koylanchal Times News

Check Also

धनबाद में आवारा कुत्तों की झुंड ने 5 साल के मासूम को नोंच-नोंच कर मार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *