सिजुआ : 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर बाघमारा डीएसपी कार्यालय सिजुआ में गरिमामय एवं अनुशासित वातावरण में ध्वजारोहण समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बाघमारा डीएसपी पुरुषोत्तम सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देते हुए तिरंगा फहराया और क्षेत्रवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
ध्वजारोहण के दौरान राष्ट्रगान के साथ पूरा परिसर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। मौके पर उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मियों ने तिरंगे को सलामी देकर संविधान और लोकतंत्र के प्रति अपनी निष्ठा व्यक्त की।
अपने संबोधन में डीएसपी पुरुषोत्तम सिंह ने संविधान के मूल्यों, कानून-व्यवस्था की मजबूती और जनसहयोग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि क्षेत्र में शांति, सौहार्द और सामाजिक समरसता बनाए रखने में आमजन की भूमिका अहम है।
कार्यक्रम शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। उपस्थित लोगों ने प्रशासन की इस पहल की सराहना करते हुए इसे राष्ट्रीय एकता और जिम्मेदार नागरिकता का प्रतीक बताया।
77वें गणतंत्र दिवस पर बाघमारा डीएसपी कार्यालय में हुआ ध्वजारोहण
Check Also
सिजुआ में भू-धंसान से कोहराम, मकान धराशायी होने से एक बच्चे की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने धनबाद-कतरास मुख्य मार्ग किया जाम
कतरास : धनबाद कोयलांचल में बीसीसीएल की तरफ से अवैज्ञानिक तरीके से कोयले का खनन, खनन के बाद खदानों में बालू भराई में घपले-घोटाले और कोयले के अवैध खनन के कारण धरती पूरी तरह खोखली और खतरनाक हो गई है। आए दिन भू-धंसान की घटनाएं घटती हैं। इससे जान-माल की हानि होती है। मंगलवार अहले …