Breaking News

बाघमारा थाना का डीआईजी आनंद प्रकाश ने किया औचक निरीक्षण

बाघमारा (धनबाद)। बोकारो प्रक्षेत्र के डीआईजी आनंद प्रकाश ने सोमवार को बाघमारा थाना का औचक निरीक्षण किया। डीआईजी ने घंटों तक थाना परिसर में रहकर साफ-सफाई, अभिलेखों के संधारण और कार्यप्रणाली का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने सभी पंजी, लंबित कांडों से संबंधित रिकॉर्ड तथा अन्य आवश्यक अभिलेखों की बारीकी से समीक्षा की।

निरीक्षण के दौरान डीआईजी ने अभिलेखों के बेहतर संधारण, पारदर्शी कार्यप्रणाली और कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने थाना प्रभारी अजीत कुमार से क्षेत्र की शांति व्यवस्था, नियमित गश्ती और अपराध नियंत्रण को लेकर विस्तृत जानकारी ली।

डीआईजी ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि थाना परिसर में किसी भी प्रकार के बिचौलियों का जमावड़ा नहीं होना चाहिए। आम जनता की शिकायतों पर त्वरित और निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही समय-समय पर वाहन चेकिंग अभियान चलाने और क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता बढ़ाने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के क्रम में डीआईजी आनंद प्रकाश ने थाना परिसर में आम का पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि वह धीरे-धीरे अपने क्षेत्र को जान-समझ रहे हैं और पिछले पांच वर्षों में दर्ज मामलों की समीक्षा की गई है। उन्होंने बताया कि आगामी बंगाल चुनाव को देखते हुए धनबाद जिले में भी चेकनाका लगाए जाएंगे, ताकि सुरक्षा व्यवस्था और अधिक मजबूत की जा सके।

इस औचक निरीक्षण से पुलिसकर्मियों में अनुशासन और कार्य के प्रति जिम्मेदारी का संदेश गया है, वहीं आम जनता को त्वरित न्याय और बेहतर पुलिसिंग का भरोसा भी मिला है।

About Bikram Nonia

Editor- Koylanchal Times News

Check Also

सिजुआ में भू-धंसान से कोहराम, मकान धराशायी होने से एक बच्चे की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने धनबाद-कतरास मुख्य मार्ग किया जाम

कतरास : धनबाद कोयलांचल में बीसीसीएल की तरफ से अवैज्ञानिक तरीके से कोयले का खनन, खनन के बाद खदानों में बालू भराई में घपले-घोटाले और कोयले के अवैध खनन के कारण धरती पूरी तरह खोखली और खतरनाक हो गई है। आए दिन भू-धंसान की घटनाएं घटती हैं। इससे जान-माल की हानि होती है। मंगलवार अहले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *