Breaking News

सांसद खेल महोत्सव का आगाज, जूडो प्रतियोगिता के साथ हुई सुरुआत

धनबाद : राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर में रविवार को धनबाद सांसद खेल महोत्सव का शुभारंभ किया गया। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद पशुपतिनाथ सिंह ने किया। खेल महोत्सव की शुरुआत जूडो प्रतियोगिता से हुई।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए सांसद ढुलू महतो ने कहा कि सांसद खेल महोत्सव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी विचार का परिणाम है। देश के युवाओं को खेल से जोड़ने, उनकी खेल प्रतिभा को निखारने और उन्हें राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए आयोजित बड़ा आयोजन है। सांसद खेल महोत्सव देशभर में आयोजित किया जा रहा है। हमारे क्षेत्र के बच्चों के लिए ऐसे खेल महोत्सव के आयोजन से प्रतिभाओं के लिए एक मजबूत मंच मिलेगा।इस पहल से प्रतिभाओं को पहचान और खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगा।

पूर्व सांसद पशुपतिनाथ सिंह ने कहा कि यह एक राष्ट्रव्यापी खेल उत्सव है, जो खेलों के माध्यम से राष्ट्र निर्माण के विचार पर आधारित है, जिसमें हर नागरिक को स्वस्थ और सक्रिय रहने तथा अपनी खेल क्षमता दिखाने का अवसर मिलता है। सांसद खेल महोत्सव केवल एक खेल प्रतियोगिता नहीं बल्कि एक व्यापक स्वास्थ्य उत्सव है, जो युवाओं को सक्रिय जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करता है।

कार्यक्रम का संचालन जिला सांसद प्रतिनिधि नितिन भट्ट, शशि प्रकाश और धन्यवाद ज्ञापन संजय झा ने किया। राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर में आयोजित कार्यक्रम के संयोजक विजय कुमार शर्मा तथा जूडो एसोसिएशन धनबाद के सचिव पप्पू कुमार की देखरेख में सफल हुआ।

उद्घाटन समारोह में भारतीय जनता पार्टी धनबाद जिला महानगर अध्यक्ष श्रवण राय, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सत्येंद्र कुमार, संजीव अग्रवाल, प्रियंका पाल, महावीर पासवान, चेतन गोयनका, धनेश्वर महतो, रमा सिन्हा सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

About Bikram Nonia

Editor- Koylanchal Times News

Check Also

सिजुआ में राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन का प्रतिनिधि सम्मेलन, 12 फरवरी की हड़ताल को सफल बनाने का आह्वान

सिजुआ : सिजुआ क्लब परिसर में राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन (रा. को. म. यू) का …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *