Breaking News

लायंस क्लब ऑफ धनबाद ने अनाथ दिव्यांग जनों के बीच किया कम्बल वितरण  


धनबाद : सामाजिक सेवा की भावना को साकार करते हुए लायंस क्लब ऑफ धनबाद द्वारा रविवार, 14 जनवरी 2025, को बस्ताकोला स्थित जीवन दिव्यांग संस्था में अनाथ एवं दिव्यांग बच्चों के बीच कम्बल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के संयोजक लायन प्रकाश बंसल के नेतृत्व में क्लब सदस्यों ने न केवल कम्बल वितरण किया, बल्कि बच्चों के लिए विशेष रूप से अल्पाहार की भी व्यवस्था की। सुबह करीब 9:30 बजे सभी दिव्यांग बच्चों को एक साथ बैठाकर घर में बने स्वादिष्ट पूड़ी, सब्जी एवं जलेबी परोसे गए। इसके उपरांत ठंड से राहत पहुंचाने के उद्देश्य से सभी बच्चों को धूप में बैठाकर कम्बल वितरित किए गए।

इस अवसर पर लायंस क्लब के अध्यक्ष लायन दिलीप सुभिखी, सचिव लायन शेखर प्रसाद सहित लायन परेश ठक्कर, लायन प्रेम प्रकाश गंगेसरिया, लायन मनोज बरनवाल, लायन सुरेंद्र प्रसाद, लायन नम्रता गुप्ता, उमंग ठक्कर, विनीता ठक्कर, कुमुदनी ठक्कर, किशन बंसल, पायल बंसल, भावना बंसल, उषा बंसल उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में जीवन दिव्यांग संस्था के अनिल सिंह एवं प्रियंका सिंह ने लायंस क्लब के इस सेवा कार्य की सराहना करते हुए आभार प्रकट किया। कार्यक्रम के समापन पर सभी सदस्यों ने सामूहिक रूप से जलपान किया।

लायंस क्लब ऑफ धनबाद का यह प्रयास समाज के वंचित वर्गों के प्रति उनकी निरंतर सेवा भावना और सामाजिक उत्तरदायित्व को दर्शाता है।


लायन शेखर प्रसाद
सचिव, लायंस क्लब ऑफ धनबाद

About Bikram Nonia

Editor- Koylanchal Times News

Check Also

सरायढेला में महिला का पर्स छीनकर भाग रहे दो बदमाश गिरफ्तार

धनबाद : महिला से पर्स छीनकर फरार भाग रहे दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *