Breaking News

धनबादः सांसद ढुल्लू महतो ने जनता दरबार में सुनीं लोगों की समस्याएं, जनता की समस्याओं को दूर करना मेरा संकल्प

धनबाद : धनबाद सांसद ढुल्लू महतो ने शहर के जगजीवन नगर स्थित कार्यालय में गुरुवार को जनता दरबार लगाया, जिसमें बड़ी संख्या में लोग अपनी-अपनी समस्याएं और शिकायतें लेकर पहुंचे, सांसद ने लोगों की बात ध्यानपूर्वक सुनी और कई मामलों का ऑन द स्पॉट निपटारा भी किया।

कहा कि जनता दरबार का उद्देश्य आम लोगों की समस्याओं का स्थानीय स्तर पर त्वरित समाधान करना है, उन्होंने आश्वासन दिया कि जनता दरबार में प्राप्त सभी शिकायतों और आवेदनों पर प्राथमिकता के साथ कार्रवाई की जाएगी, सांसद ने राज्य सरकार पर भी निशाना साधा।

उन्होंने कहा कि धनबाद के विकास के लिए सांसद और विधायक लगातार योजनाएं लाने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन राज्य सरकार उन्हें धरातल पर उतरने नहीं दे रही है, कुछ छुटभैये नेता राजनीतिक स्वार्थ में जनता को भ्रमित कर रहे हैं, उन्होंने कहा सांसद और विधायक को कोसने के बजाय लोगों को राज्य सरकार की निष्क्रियता के खिलाफ आवाज उठानी चाहिए, जनता का सहयोग विकास की सबसे बड़ी ताकत है।

About Bikram Nonia

Editor- Koylanchal Times News

Check Also

सिजुआ में भू-धंसान से कोहराम, मकान धराशायी होने से एक बच्चे की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने धनबाद-कतरास मुख्य मार्ग किया जाम

कतरास : धनबाद कोयलांचल में बीसीसीएल की तरफ से अवैज्ञानिक तरीके से कोयले का खनन, खनन के बाद खदानों में बालू भराई में घपले-घोटाले और कोयले के अवैध खनन के कारण धरती पूरी तरह खोखली और खतरनाक हो गई है। आए दिन भू-धंसान की घटनाएं घटती हैं। इससे जान-माल की हानि होती है। मंगलवार अहले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *